फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: इनेलो के विधायक आदित्य देवीलाल बोले-जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। महम गेट स्थित भगवान परशुराम मंदिर में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में पार्टी संगठन की स्थिति का जायजा लेना और आगामी रणनीतियों पर चर्चा करना था। इनेलो विधायक दल के नेता और डबवाली के विधायक आदित्य देवीलाल ने कहा कि समीक्षा से यह स्पष्ट हुआ है कि भिवानी जिले में इनेलो का संगठन पूरी तरह से सक्रिय और मजबूत है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर यह सिद्ध हो रहा है कि इनेलो अब जनता की वास्तविक आवाज बन चुकी है। हमें इस ऊर्जा को बनाए रखते हुए जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाना है, क्योंकि संगठन की ताकत ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय संगठन सचिव उमेद लोहान ने पार्टी पदाधिकारियों को संगठन के विस्तार पर जोर देने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाना और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाना हर पदाधिकारी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी सेल अध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों से संपर्क बढ़ाएं और उनकी समस्याओं का समाधान करने में अग्रणी भूमिका निभाएं।
पूर्व मंत्री डॉ. वासुदेव शर्मा ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने के टिप्स दिए। जिला अध्यक्ष अशोक ढाणीमाहु ने बैठक के दौरान अतिथियों का स्वागत किया और आश्वस्त किया कि भिवानी में इनेलो का हर कार्यकर्ता पार्टी के दिशा-निर्देशों का पालन निष्ठा से करेगा। इस अवसर पर धर्मपाल ओबरा, ओमप्रकाश गौरा, सुनील लांबा, जितेंद्र मिनी गौरीपुर, कृष्ण, अनिल, भूप सिंह, दिलबाग चेयरमैन माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें