फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य सूचना आयोग ने स्वास्थ्य विभाग के तीन अधिकारियों को जारी किया कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। राज्य सूचना आयोग ने समय पर सूचना उपलब्ध नहीं कराने पर स्वास्थ्य विभाग भिवानी के तीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में 16 अगस्त तक तीनों को सूचना देने में हुई देरी का जवाब आयोग के समक्ष देने और 31 अगस्त को व्यक्तिगत तौर पर आयोग के समक्ष पेश होने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिक्षा सहयोग संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बृजपाल सिंह परमार ने भिवानी सिविल सर्जन कार्यालय से कोविड-19 के तहत जिले में मिले बजट और खर्च के संबंध में जानकारी मांगी थी। यह जानकारी 23 जून 2020 को मांगी थी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने निर्धारित समय में कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद राज्य सूचना आयोग के समक्ष अपील की गई। जिस पर सूचना आयोग ने मामले की सुनवाई करते हुए भिवानी सिविल सर्जन कार्यालय में तैनात डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र व डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. संदीप को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सूचना आयोग ने तीनों ही स्वास्थ्य अधिकारियों को 16 अगस्त तक सूचना आयोग के समक्ष सूचना देने में की गई देरी का जवाब देने के आदेश दिए हैं। वहीं इन तीनों स्वास्थ्य अधिकारियों को 31 अगस्त को व्यक्तिगत तौर पर सूचना आयोग के समक्ष पेश होने के भी आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें