फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई: खाने के तड़के में लगा दामों का फटका

Wed, 01 Mar 2023 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
नगर सुधार मंडल मार्केट में स्थित ओम गैस सर्विस कार्यालय।
विज्ञापन
भिवानी। रसोई में खाने के तड़के को एक बार फिर दामों का फटका लग गया है। घरेलू गैस सिलिंडर के साथ व्यवसायी गैस सिलिंडर के दामों में बढ़ोतरी हुई है। इसकी वजह से मध्य वर्गीय परिवारों की रसोई का बजट बिगड़ना स्वाभाविक है। दूसरी ओर रेस्टोरेंट और ढाबों में भी खाने की प्लेट के रेट बढ़ सकते हैं। बुधवार से घरेलू गैस सिलिंडर के 50 और व्यवसायी के 350 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसकी वजह से मध्य वर्गीय लोगों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

सिलिंडरों के दामों में इजाफे से कुकिंग गैस सर्विस भी महंगी हो गई है। इसके बाद होटलों में खाना और विवाह शादियों में कैटरिंग की बुकिंग पर भी इसका सीधा असर पड़ेगा। वहीं खाद्य वस्तु बिक्री करने वाली चीजें भी महंगी होंगी। सब्जियों, दाल, तेल के दाम पहले ही आसमान छू रहे हैं। पहले घरेलू गैस सिलिंडर 1055 में मिलते थे, जबकि अब 1105 में मिलेगी। वहीं व्यवसायी गैर सिलिंडर पहले 1772 में मिलते थे, जोकि अब 1772 रुपये में मिलेंगे। घरों में जहां रसोई का बजट बिगड़ा है। वहीं दूसरी ओर रेस्टोरेंट और ढाबे में भी खाने के दामों में बढ़ाने के अनुमान लगाए जाए रहे हैं। महंगाई की वजह से हर कोई अपनी मासिक खर्च को कम करने में लगा हुआ था और ऐसे में अचानक से गैस के दामों में हुई बढ़ोतरी ने कई मुसीबत कर दी। महिलाओं ने भी गैस के दाम बढ़ने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। संतोष, मनीषा, रामप्यारी, कमला का कहना है कि पहले से ही तीन सालों में गैस के दाम साढ़े चार सौ से एक हजार 50 रुपये तक पहुंच चुके थे, अब गैस के दामों में बढ़ोतरी कर उज्ज्वला योजना का चूल्हा भी बंद कर दिया है। महिलाएं लकड़ी और उपलों से ही घरेलू कार्य और खाना बनाना बेहतर समझ रही हैं। वहीं कॉमर्शियल गैस महंगी होने पर दुकानदारों का कहना है कि कुकिंग कोस्ट बढ़ गई है तो हमें खाद्य वस्तुओं के दाम भी बढ़ाने पड़ेंगे। त्योहारी सीजन में इस तरह की बढ़ोतरी आम लोगों के लिए भी काफी बड़ी मुसीबत है।

गैस के दामों में बढ़ोतरी हो गई है। ग्राहक सुबह से कई बार इसकी जानकारी लेकर गए है। घरेलू गैस सिलिंडर में 50 और व्यवसायी गैस सिलिंडर में 350 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हंसराज, संचालक, ओम गैस एजेंसी, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें