फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: ससुराल पक्ष के लोगों से परेशान होकर व्यक्ति ने निगला जहर, मौत

Wed, 01 Mar 2023 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। गांव सिढ़ान निवासी एक व्यक्ति ने ससुराल पक्ष के लोगों से परेशान होकर जहर निगल लिया। जहर निगलने के कारण उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सिढ़ान निवासी विरेंद्र के रूप में हुई है। मृतक के भाई ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के भाई राजकुमार ने बताया कि उसे सूचना मिली कि उसके भाई विरेंद्र ने जहर निगल लिया है।
विज्ञापन

सूचना के बाद जब वह खेत में गया तो उसके भाई ने जहर निगल रखा था और उसके पास एक सुसाइड नोट पड़ा हुआ था। राजकुमार ने बताया कि उसके भाई ने पूछने पर बताया कि उसको जहर निगलने के लिए ससुराल पक्ष के बाबरवास निवासी ससुर रणसिंह, साली बबली व साली की लड़की सन्तीम, साला अनिल ने मजबूर किया है। मृतक ने बताया कि उसने उनके दबाव में जहर निगल लिया है। विरेंद्र ने उसे बताया कि वे पहले भी उससे रंजिश रखते थे। जबकि राजकुमार ने पुलिस को बताया कि विरेंद्र ने इस बारे में उसे दो-तीन बार पहले भी बताया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें