फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: एशियाई महिला नेटबाल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का ट्रायल कैंप नौ मार्च से

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हांगकांग में आयोजित होने वाली 14वीं एशियाई महिला नेटबाल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम के चयन के लिए ट्रायल कैंप नौ मार्च से शुरू होगा। खिलाड़ियों को सुबह 10 बजे हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई (सोनीपत) में रिपोर्ट करना होगा।
विज्ञापन

हरियाणा नेटबाल एसोसिएशन की महासचिव बबीता दहिया ने बताया कि 14वीं एशियाई महिला नेटबाल चैंपियनशिप का आयोजन सात से 16 अगस्त तक हांगकांग में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में भारत की महिला टीम हिस्सा लेकर खिताब के लिए अपनी दावेदारी पेश करेगी। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता के लिए बेहतरीन खिलाड़ियों के चयन और प्रशिक्षण के उद्देश्य से विशेष ट्रायल कैंप आयोजित किया जा रहा है। ट्रायल कैंप की प्रक्रिया 9 मार्च से शुरू होगी और यह 22 मार्च तक चलेगी। ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों को कैंप का हिस्सा बनाया जाएगा और आगे चलकर टीम में जगह दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि ट्रायल के समय खिलाड़ियों को नेटबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया की रजिस्ट्रेशन नंबर स्लिप, आधार कार्ड तथा कम से कम छह महीने की वैधता वाला पासपोर्ट की मूल प्रति और फोटोकॉपी साथ लानी होगी। ट्रायल और कैंप से संबंधित अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी नियुक्त प्रभारी आकाश बत्रा और शबनम से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें