फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: विदेशी धरती पर मुक्केबाजी की बारीकियां सीखेंगे भारतीय मुक्केबाज

Fri, 10 May 2024 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
सचिन ​सिवाच
विज्ञापन
भिवानी। पेरिस ओलंपिक में कोटा पाने के लिए मुक्केबाजों के अंतिम मुकाबले थाईलैंड में होंगे। इसके लिए भारतीय मुक्केबाज वीरवार रात को थाईलैंड के लिए रवाना हुए। विदेशी धरती पर पहुंचकर भारतीय मुक्केबाज मुक्केबाजी की बारीकियां सीखेंगे, ताकि 23 मई से तीन जून तक होने वाले विश्व ओलंपिक क्वालिफाइंग मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करके ओलंपिक कोटा प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन

दरअसल, पेरिस ओलंपिक कोटा पाने के लिए विश्व क्वालिफांइग मुकाबलों को आयोजन थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में होगा। इसके लिए भारतीय मुक्केबाजों की टीम वीरवार रात थाईलैंड के लिए रवाना हो गई। 23 मई से तीन जून तक होने वाले विश्व ओलंपिक क्वालिफाइंंग मुकाबलों में हिस्सा लेने वाली भारतीय टीम के नौ मुक्केबाजों में से छह मुक्केबाज हरियाणा से हैं, जिनमें से एक मुक्केबाज सचिन सिवाच भिवानी जिले से हैं। मुक्केबाजों की टीम में दो महिला मुक्केबाज भी शामिल हैं। अभी तक पेरिस में होने वाले ओलंपिक खेलों में मुक्केबाजी में किसी भी भारतीय पुरुष मुक्केबाज को कोटा हासिल नहीं हुआ है। अब थाईलैंड में होने वाले विश्व ओलंपिक क्वालिफाइंग मुकाबले भारतीय मुक्केबाजों के लिए मुक्केबाजी में ओलंपिक कोटा पाने का अंतिम अवसर है। इसके लिए मुक्केबाज दिन रात जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं। इससे भारतीय मुक्केबाजों को पूरी उम्मीद है कि इस बार पेरिस ओलंपिक के लिए कोटा मिल जाएगा।
ये मुक्केबाज जाएंगे थाईलैंड
मुक्केबाज स्थान भारवर्ग
सचिन सिवाच भिवानी 57 किलो
अमित पंघाल रोहतक 51 किलो
निशांत देव करनाल 71 किलो
अभिमन्यू लौरा हिसार 86 किलो
संजीत सिंगरोहा रोहतक 92 किलो
नरेंद्र बेरवाल हिसार 92 प्लस किलो
अभिनेश हिमाचल प्रदेश 63.5 किलो
अरुधंती चौधरी राजस्थान 69 किलो
अंकुशिता बोरो असम 60 किलो


ओलंपिक कोटा पाने के लिए मुक्केबाजों के अंतिम मुकाबले थाईलैंड में होंगे। इसके लिए भारतीय मुक्केबाज वीरवार रात को थाईलैंड रवाना हो चुके हैं। ताकि मुक्केबाज थाईलैंड पहुंचकर मुक्केबाजी की बारीकियों के साथ-साथ वहां का वातावरण, रहन-सहन, खान-पान के अनुसार अपने आप को ढालकर ओलंपिक के लिए जगह बनाने में कामयाब हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


- अनिल टेकराम, कोच सचिन सिवाच।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें