भिवानी। गांव नौरंगाबाद में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व पार्षद मदन लाल ने किया।
विरेंद्र कौशिक ने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विशेष रूप से केंद्रीय बजट 2026-27 की सराहना करते हुए इसे हर वर्ग के हित वाला बजट करार दिया। कौशिक ने कहा कि यह विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने वाला रोडमैप है। इसमें किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीब तबके के लिए जो प्रावधान किए गए हैं, वे जमीनी स्तर पर बड़े बदलाव लाएंगे। सरकार का लक्ष्य अंत्योदय है, यानी समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना।
उन्होंने कहा कि इस डील के बाद भारतीय उत्पादों, विशेषकर कपड़ा, रत्न-आभूषण और इंजीनियरिंग सामानों के लिए अमेरिकी बाजार के दरवाजे और अधिक खुलेंगे, जिससे निर्यात में भारी बढ़ोतरी होगी। इस अवसर पर जिला महामंत्री रमेश पचेरवाल, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप प्रजापति, सुनील धारेडू, लकवेश बंटी, अधिवक्ता विनोद तंवर मौजूद रहे।