फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सिटी स्टेशन रोड की अधूरी सड़क का निर्माण कार्य शुरू

Fri, 16 Jan 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
निर्माणाधीन शहीद भगत सिंह चौक से सिटी स्टेशन रोड पर अधूूूरा पड़ा टुकड़ा। सूचना विभाग
विज्ञापन
फोटो : 01
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। शहीद भगत सिंह चौक से सिटी रेलवे स्टेशन को जाने वाली मुख्य सड़क के बीच अधूरी पड़ी सड़क का निर्माण कार्य हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से शुरू करवा दिया गया है। यह सड़क पूरी होने पर इस क्षेत्र में दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा।
दरअसल, शहीद भगत सिंह चौक से सिटी रेलवे स्टेशन तक मुख्य सड़क है, जिससे हजारों लोग रोजाना आवागमन करते हैं। इस सड़क पर न्यायालय के माध्यम से स्टे ऑर्डर के चलते हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण इसका निर्माण कार्य पूरा नहीं करवा सका था। सेक्टर 13 और 23 से रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा सड़क अवरुद्ध होने का मामला जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में भी कई बार उठाया गया।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी और लोग डीसी साहिल गुप्ता से मिले और सड़क निर्माण कार्य को पूरा करवाने की मांग रखी गई। डीसी ने मामले को गंभीरता से लिया और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को न्यायालय में विभाग की तरफ से सही तरीके से अपनी दलील प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विभाग द्वारा प्रस्तुत किए गए ठोस दस्तावेज पर कुछ समय पहले न्यायालय ने स्टे ऑर्डर को हटाने के आदेश पारित किए। इससे विभाग ने भी राहत की सांस ली। स्टेे ऑर्डर हटने के बाद डीसी ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे तुरंत प्रभाव से इस सड़क निर्माण कार्य को पूरा करें।
पिछले दिनों पर्यावरण संरक्षण के चलते एनसीआर में ग्रैप तक लागू होने के चलते निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका था, लेकिन जैसे ही ग्रैप हटा तो विभाग ने सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन

विभाग के कनिष्ठ अभियंता करुण कुमार ने बताया कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का प्रयास इस सड़क का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करवाने का है। मार्ग पर करीब 14 से 15 लाख रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें