फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: दवा काउंटर पर अधूरी राहत, बढ़ा रही मरीजों की परेशानी

विज्ञापन
शहर के नागरिक अस्पताल में चिकित्सक कक्ष के बाहर लगी मरीजों की भीड़। 
विज्ञापन
भिवानी। शहर के पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज के ओपीडी विभाग में स्थित दवा वितरण केंद्र पर मरीजों को दर्द की मरहम, हड्डियों को मजबूत करने के लिए कैल्शियम और आंखों की सफाई के लिए आई ड्रॉप लंबे समय से नहीं मिल रही है। इस कारण मरीजों को मजबूरी में बाहर निजी मेडिकल स्टोरों से दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में मरीज सस्ते इलाज की उम्मीद लेकर आते हैं लेकिन यहां चार से पांच घंटे कतार में लगने के बाद जब मरीज दवा वितरण केंद्र पर पहुंचते हैं तो उन्हें बताया जाता है कि संबंधित दवा उपलब्ध नहीं है और बाहर से खरीदनी होगी। इससे मरीज मायूस होकर लौटते हैं और गरीबों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। शनिवार को संवाददाता ने मेडिकल कॉलेज के दवा वितरण केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान पाया गया कि ओपीडी में सबसे अधिक मरीज हड्डी रोग विशेषज्ञ के पास पहुंच रहे थे। जांच के बाद जब मरीज दवा लेने पहुंचे तो उन्हें कैल्शियम और दर्द की मरहम बाहर से खरीदने के लिए कहा गया।
इसके बाद जब संवाददाता ने दवा वितरण कर रहे प्रशिक्षु से रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वह चाय पीने गए हैं और कुछ समय बाद आ जाएंगे। हालांकि एक घंटे इंतजार के बाद भी फार्मासिस्ट मौके पर नहीं पहुंचे और तीन प्रशिक्षु ही दवाओं का वितरण करते रहे। प्रशिक्षुओं ने बताया कि आंखों की दवा लंबे समय से उपलब्ध नहीं है। इससे मरीजों को आवश्यक दवाएं बाहर से खरीदनी पड़ रही हैं। इससे सरकारी अस्पतालों में सस्ते इलाज की व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


लंबे समय से कमर दर्द से परेशान हूं। दवा लेने के लिए मेडिकल कॉलेज आया हूं। लेकिन यहां चिकित्सक ने चार दवा लिखी थी। इसमें से सिर्फ गैस की दवा मिली है इसके अलावा दर्द की मरहम व कैल्शियम बाहर से खरीदने के लिए बोला है।-अजीत मरीज।


-

आंखों में जलन व दर्द महसूस हो रहा है। ओपीडी में दिखाने के बाद डॉक्टर ने दो दवा लिखी है। इसमें से एक तो मिल गई लेकिन एक दवा नहीं मिली। जो अब बाहर से खरीदनी पड़ेगी। -सुखबीर मरीज।



मरीजों को सभी दवाइयां समय से मिल रही हैं। जो एक से दो दवा कम चल रही है वह भी जल्दी ही केंद्र पर पहुंच जाएगी। मरीजों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी। -डॉ. राजेश, ओपीडी विभाग प्रभारी, मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें