फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: फैमिली आईडी में एक रुपया बढ़ाई आमदनी, बीपीएल कटा

Tue, 16 Apr 2024 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। परिवार पहचान पत्र में मात्र एक रुपया आमदनी बढ़ाकर एक गरीब परिवार का बीपीएल राशन कार्ड काट दिया। इस संबंध में प्रदेश सरकार व अतिरिक्त उपायुक्त को लीगल नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन


गांव जताई निवासी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि इस माह जब वे बीपीएल कार्ड से राशन लेने राशन डिपो पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि उनका राशन कार्ड काट दिया गया है। जब उन्होंने पता करवाया तो पता चला कि परिवार पहचान पत्र में उनकी आमदनी मात्र एक रुपया बढ़ाकर एक लाख 80 हजार एक रुपया कर दी गई है। बीपीएल राशन कार्ड एक लाख 80 हजार रुपये तक ही बनता है। एक रुपया आमदनी ज्यादा होने से बीपीएल कार्ड काट दिया है।
उन्होंने बताया कि वास्तव में उनकी आमदनी एक लाख अस्सी हजार भी नहीं है। इस संबंध में उन्होंने संबंधित अधिकारियों से अनेक बार संपर्क किया, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। उन्होंने इस संबंध में अपने वकील चरण सिंह दहिया के माध्यम से प्रदेश सरकार व अतिरिक्त उपायुक्त को लीगल नोटिस भेजा है। नोटिस में पूछा गया है कि यह एक रुपए की आमदनी कहां से आई है और बीपीएल कार्ड क्यों काट दिया गया है। अगर नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है तो पूरे खर्चे की जिम्मेदार प्रदेश सरकार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें