फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में नहीं रहेगी कोई भी गली कच्ची : भवानी प्रताप

Wed, 03 Jan 2024 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप ने मंगलवार को सेक्टर 23 में नारियल फोड़कर गली के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। भवानी प्रताप ने कहा कि शहर की कोई भी गली कच्ची नहीं रहेगी। अभी तक करीब दो सौ गलियों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इनके अलावा अनेक गलियों का निर्माण कार्य जारी है। जो जल्द पूरा हो जाएगा। इन गलियों के निर्माण के बाद शहर में कोई भी गली कच्ची नहीं रहेगी।
विज्ञापन

भवानी ने सेक्टर 23 के चार पार्कों का निरीक्षण कर कहा कि सभी का नवीनीकरण कराया जाएगा। जिनका एस्टीमेट तैयार करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर का कोई भी पार्क खस्ताहाल नहीं बचेगा। कुछ पार्कों के सुधारीकरण का कार्य पूरा हो चुका है और कुछ में कार्य शुरू है। इस मौके पर वार्ड तीन के पार्षद अभिषेक दुग्गल, वार्ड 23 के पार्षद मनोज खनगवाल, चंद्रपाल चौहान, रामनिवास सिंगला, राजकरण के अलावा अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें