फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: परीक्षा शुल्क वापस लेने के लिए बोर्ड ने दिया अंतिम मौका

Wed, 03 Jan 2024 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। वर्ष 2022 में बोर्ड ने मिडिल कक्षा की परीक्षा का आयोजन नहीं किया। ऐसे में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अब 3588 विद्यालयों/संस्थाओं से प्राप्त शुल्क को लौटाएगा। इस बारे में जानकारी देते हुए बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव व सचिव ज्योति मित्तल ने बताया कि जिन विद्यालयों/संस्थाओं ने फीस वापसी के बारे में बोर्ड कार्यालय में आवेदन नहीं किया है, उनको अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन

ऐसे विद्यालय लेटर पैड व बोर्ड वेबसाइट पर उपलब्ध प्रोफार्मा को पूर्णरूप से भरकर एक माह के अंदर ई-मेल आईडी asmidbseh.org.in के माध्यम से बोर्ड मुख्यालय पर भिजवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि मार्च-2022 में मिडिल कक्षा की परीक्षाएं संचालित करवाने का निर्णय लिया गया था। इसके लिए विद्यालयों की ओर से एनरोलमेंट व परीक्षा शुल्क ऑनलाइन जमा करवाया गया था। उक्त वर्ष यह परीक्षा आयोजित नहीं की गई थी। ऐसे में अब संस्थानों को फीस लौटाई जाएगी। इसके लिए ई-मेल और पत्राचार के माध्यम से आवेदन मांगे गए थे। इनमें से 2668 विद्यालयों/संस्थाओं के आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनकी फीस बोर्ड ने लौटा दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें