फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नेटबाल स्पर्धा में लड़कों के वर्ग में राजस्थान व लड़कियों में हरियाणा टीम रही प्रथम

Sun, 30 Mar 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
गांव कलिंगा में आयोजित नेटबॉल प्रतियोगिता में विजेतओं को सम्म​नित करते कमेटी सदस्य।
विज्ञापन
खरक। गांव कलिंगा स्थित श्रीबालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित करवाई गई तीन दिवसीय लड़के व लड़कियों के वर्ग की तीसरी फास्ट फाइव सब जूनियर राष्ट्रीय नेटबाल चैंपियनशिप शनिवार को संपन्न हो गई। मुकाबले में लड़कों के वर्ग में राजस्थान व लड़कियों में हरियाणा प्रथम रहा।
विज्ञापन

चैंपियनशिप के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सरपंच अजीत सिंह ने शिरकत की। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर परमजीत मास्टर, संदीप ठेकेदार, टेक्निकल कमेटी चेयरमैन अशोक आनंद, टेक्निकल कमेटी कन्वीनर लक्ष्मण धात्तर पहुंचे तथा विजेता टीमों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
हरियाणा नेटबाल एसोसिएशन की महासचिव बबीता दहिया ने बताया कि इस चैंपियनशिप में लड़कों के वर्ग में राजस्थान प्रथम, केरल द्वितीय तथा हरियाणा व दिल्ली की टीम संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही। वहीं लड़कियों के वर्ग में हरियाणा की टीम प्रथम, तेलंगाना की टीम द्वितीय तथा केरला व राजस्थान की टीम संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस चैंपियनशिप के समापन के साथ ही पहली मिक्स सब जूनियर नेशनल नेटबाल चैंपियनशिप का भी आगाज हुआ। इस मौके पर अतिथियों ने खिलाड़ियों को कहा कि युवाओं के लिए जितनी जरूरी शिक्षा है। उतने ही महत्वपूर्ण खेलों में भागीदारी भी है। क्योंकि खेल शारीरिक व मानसिक तौर पर स्वस्थ रहने का सर्वोत्तम माध्यम है। खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन एवं टीम में काम करने की क्षमता का विकास होता है, जो कि उनके स्वर्णिम भविष्य के लिए बेहद जरूरी है। इसीलिए प्रत्येक विद्यार्थियों को चाहिए कि वे खेलों को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें