फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: दवा विक्रेता संघ की बैठक में लिया नशा व एमटीपी किट न बेचने का संकल्प

विज्ञापन
आर्य सदन में आयोजित बैठक में नशा के विरुद्ध शपथ लेते दवा विक्रेता।
विज्ञापन
भिवानी। कृष्णा कॉलोनी स्थित आर्य सदन में भिवानी दवा विक्रेता संघ की वार्षिक बैठक आयोजित हुई जिसमें उपस्थित दवा विक्रेताओं ने नशे की दवाएं और गर्भपात के लिए उपयोग होने वाली एमटीपी किट न बेचने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सर्वोदय अस्पताल हिसार की भूमिका अहम रही।
विज्ञापन

रेवाड़ी के जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी ने उपस्थित दवा विक्रेताओं को समय-समय पर एहतियात बरतने और नकली दवाओं की पहचान के बारे में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि नकली दवाओं का अंदाजा लेबल व रैपर देखकर लगाया जा सकता है लेकिन वास्तविकता केवल नमूने की जांच पर ही पता चलती है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में औषधि नियंत्रण विभाग ने एमटीपी और नशीली दवाओं के खिलाफ युद्ध स्तर पर अभियान शुरू किया है और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाती है।
दवा विक्रेता संघ के महासचिव अशोक गोयल ने कहा कि भिवानी जिले में कोई भी दवा विक्रेता नशीली दवा या एमटीपी किट नहीं बेचता और सभी दुकानदार ईमानदारी से काम करते हैं तथा औषधि नियंत्रण विभाग को सहयोग देते हैं। संघ के अध्यक्ष संजय कनोड़िया ने कहा कि संगठन समय-समय पर गाइडलाइन से दवा विक्रेताओं को अवगत कराता है और वार्षिक बैठक में समस्याओं के समाधान पर मंथन कराता है। इस अवसर पर कोरोना काल में उत्कृष्ट उपलब्धि दिखाने वाले अनेक दवा विक्रेताओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें