फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: पैसों के लालच में दो अन्य साथियों के साथ मिलकर कंपनी में माल सप्लाई करने वाले ऑटो चालक ने ही रची थी लूट की साजिश

Tue, 11 Jul 2023 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। निर्माण एसोसिएटस कंपनी में माल सप्लाई करने वाले ऑटो चालक ने ही मैनेजर से दो लाख 10 हजार 90 रुपये की लूट के साजिश अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर पैसों के लालच में रची थी। सीआईए द्वितीय की टीम ने आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की है।
विज्ञापन

सीआईए द्वितीय के इंचार्ज निरीक्षक रवींद्र कुमार ने कंपनी के मैनेजर से लूट वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि रोहतक निवासी प्रशांत ने औद्योगिक पुलिस थाना में शिकायत दी थी। इसमें उसने बताया था कि निर्माण एसोसिएटस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बजरंग बली कॉलोनी बतौर मैनेजर है। गत चार जुलाई की दोपहर को बाइक सवार दो युवक उसका बैग छीनकर भाग गए। इसके अंदर दो लाख 10 हजार 90 रुपये की नकदी थी। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज किया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया व सीआईए की टीम भी मौके पर पहुंची थी। सीआईए द्वितीय के उप निरीक्षक अशोक कुमार की टीम ने कंपनी के मैनेजर से रुपये छीनने के एक आरोपी को वैश्य कॉलेज चौक से गिरफ्तार किया। उसकी पहचान हिमांशु वासी वार्ड 28 लोहड बाजार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कंपनी में ऑटो से सामान डिलीवर करने का काम करता है। हिमांशु ने बताया कि उसे पैसों का लालच आ गया था। इसलिए उसने दो अन्य साथी पवन व हरिकेश वासी हिसार के साथ मिलकर कंपनी के मैनेजर से नकदी लूट की योजना बनाई थी। आरोपी पहले भी दो बार कंपनी के मैनेजर से कैश छीनने की वारदात में सफल रहे थे। वारदात वाले दिन आरोपी हिमांशु ने मैनेजर की रैकी कर अपने साथियों को कैश जमा कराने जाने की सूचना दी थी। इसके बाद हिमांशु खुद कंपनी का सामान डिलीवर करने चला गया था, जिससे की किसी को उस पर शक न हो। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया। रिमांड के दौरान उससे गहन पूछताछ की जाएगी वहीं दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें