फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: देवराला के युवक ने फंदा लगा दी जान, ससुराल और बहन के ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

Sat, 18 Jan 2025 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल भिवानी में ​स्थित शवगृह के बाहर खड़े मृतक के परिजन। 
विज्ञापन
कैरू (भिवानी)। गांव देवराला के एक युवक ने ससुराल में फंदा लगाकर जान दे दी। वहीं, परिजनों ने मृतक के ससुराल व बहन के ससुराल पक्ष पर मारपीट और हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


रवि (26) की ससुराल से उसका शव बहन के ससुराल वाले लेकर आए। साथ में अंतिम संस्कार की सामग्री भी साथ लेकर आए। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में लाया गया। कैरू पुलिस चौकी के जांच अधिकारी रामभज ने बताया कि मृतक रवि के चाचा उमेद सिंह के बयान पर ससुराल व उसकी बहन के ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पुष्टि होगी, फिलहाल छानबीन शुरू कर दी गई है।

एक साल पहले हुई थी रवि की शादी : रवि की शादी लगभग एक वर्ष पहले हुई थी। वह कुछ दिन पहले अपनी ससुराल सिरसा जिले के गांव थिराज में गया हुआ था। उसकी बहन की शादी कासनी गांव में की हुई है। बहन के ससुराल पक्ष ने उसकी शादी थिराज गांव में कराई थी। हत्या होने के बाद शव को बहन के ससुराल पक्ष के लोग देवराला उनके घर लेकर आए। साथ में अंतिम संस्कार की सामग्री भी लेकर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें