फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिगड़ते पर्यावरण के संतुलन को नियंत्रित करने के लिए विद्यार्थी वर्ग की अहम भूमिका : त्रिवेणी बाबा

Wed, 09 Oct 2024 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
सर्वपल्ली राधाकृष्ण लैब स्कूल में त्रिवेणी रोपित करते हवलदार लोकराम नेहरा व अन्य।
विज्ञापन
भिवानी। पृथ्वी पर निरंतर बिगड़ते पर्यावरण के संतुलन को नियंत्रित करने के लिए विद्यार्थी वर्ग विभिन्न प्रकार से अपना योगदान दे सकते है। इसमें सर्वप्रथम विद्यार्थियों को अपना जन्मदिन पर्यावरण को समर्पित करते हुए मनाना चाहिए तथा अपने जन्मदिन या किसी भी अवसर पर कम से कम दो पौधे रोपित कर उसका संरक्षण भी करना चाहिए।
विज्ञापन

यह बात त्रिवेणी बाबा ने स्थानीय हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड स्थित सर्वपल्ली राधाकृष्ण लैब स्कूल में त्रिवेणी रोपित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधें पृथ्वी के फेफड़े कहे जाते है। यदि फेफड़े स्वच्छ होंगे तो शरीर बीमारियों से बचा रहेगा। उसी प्रकार अधिक से अधिक पौधों का रोपण व संरक्षण कर हम पृथ्वी के पर्यावरण को भी बचा सकते है। जिसकी वजह से हमें शुद्ध ऑक्सीजन मिलेगी। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्या एवं स्कूल स्टाफ के सदस्यों के साथ शंकर नर्सरी संचालक चंद्रमोहन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें