फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पिकअप गाड़ी की टक्कर से टूटा लोहारू रोड देवसर चुंगी फाटक का बूम, एक घंटे बंद रहा फाटक

Wed, 09 Oct 2024 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
देवसर चुंगी पर ​स्थित रेलवे फाटक पर पिकअप द्वारा तोड़ी गई फाटक।
विज्ञापन
भिवानी। पिकअप गाड़ी की टक्कर से लोहारू रोड देवसर चुंगी फाटक का बूम बुधवार शाम चार बजे टूट गया। इसकी सूचना रेलवे की तकनीकी विंग अधिकारियों को दी गई। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। वहीं करीब एक घंटे तक देवसर चुंगी रेलवे फाटक भी बंद करना पड़ा।
विज्ञापन

इस वजह से देवसर चुंगी से दिनोद गेट और लोहारू रोड पर नई अनाज मंडी तक वाहनों की भी लंबी कतारें लग गई और लोग जाम में फंस गए। ट्रैफिक पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर यातायात को तोशाम बाईपास की तरफ से मोड़ दिया। दरअसल, लोहारू रोड पुराने रेलवे ओवरब्रिज को तोड़कर वहां काम चल रहा है। इस वजह से रास्ता स्थायी तौर पर बंद है।
राजस्थान, लोहारू, चरखी दादरी, नारनौल और महेंद्रगढ़ की तरफ जाने वाले वाहनों की आवाजाही देवसर चुंगी रेलवे फाटक के जरिए ही की जा रही है। जबकि भारी वाहनों को भिवानी के बाईपास से ही शहर से बाहर निकाला जा रहा है। बुधवार शाम चार बजे दिनोद गेट की तरफ से देवसर चुंगी रेलवे फाटक होते हुए लोहारू की तरफ एक पिकअप गाड़ी जा रही थी।
विज्ञापन

पिकअप गाड़ी इतनी रफ्तार में थी कि उसने बंद फाटक के बूम को ही तोड़ डाला। गाड़ी की टक्कर के बाद फाटक का बूम एक तरफ टूटकर लुढ़क गया। गेट मैन ने इसकी सूचना रेलवे के तकनीकी विंग अधिकारियों को दी। इसके बाद रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर संज्ञान लिया। वहीं जिला यातायात पुलिस के जवानों ने मोर्चा संभाला और टूटे हुए फाटक के अंदर से ही वाहनों को व्यवस्थित ढंग से संचालन कराया जबकि बड़े वाहनों को तोशाम बाईपास की तरफ मोड़ दिया।

दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पुल का रास्ता डेढ़ साल के लिए बंद
दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709 ई पर लोहारू रोड पुराने रेलवे ओवरब्रिज को तोड़कर यहां करीब 22 करोड़ की लागत से नया रेलवे ओवरब्रिज बन रहा है। यह पुल अभी निर्माणाधीन है, जिस वजह से करीब डेढ़ साल के लिए रास्ता स्थायी तौर पर बंद कर दिया है। लोहारू और दादरी रोड की तरफ से शहर में आने वाले छोटे वाहनों को देवसर चुंगी फाटक के जरिए ही आवागमन करना पड़ता है। जबकि बड़े वाहनों को तोशाम बाईपास व शहर के बाहर बने बाईपास के जरिए ही गंतव्य की ओर भेजा जा रहा है। देवसर चुंगी पर शहर में यातायात का दबाव होने की वजह से आम तौर पर ही वाहनों का जाम बना रहता है। जबकि फाटक टूटने के बाद तो यह जाम और अधिक बढ़ गया।

पहले भी कई बार वाहनों की टक्कर से टूट चुका है फाटक का बूम
लोहारू रोड देवसर चुंगी फाटक का बूम पहले भी वाहनों की टक्कर से कई बार टूट चुका है। रेलवे के अधिकारी इसे हर बार मरम्मत कर दुरुस्त कराते हैं। ऐसे में फाटक के बूम टूटने से देवसर चुंगी पर वाहनों का भी जाम लगता है। हालांकि बूम टूटने के बाद फाटक पर तैनात गेट मैन इसकी जानकारी देने स्टेशन पर पहुंचा। वहीं काफी देर तक वाहनों का जाम सुलझाने में भी यातायात पुलिस के पसीने छूटे रहे।
-
लोहारू रोड पर फाटक बंद होने की सूचना मिली थी। इसके बाद यहां पहुंचे तो फाटक का बूम वाहन की टक्कर से टूटा हुआ था। यातायात पुलिस ने यहां वाहनों के जाम को सुलझा दिया और यातायात को थोड़ी देर बाद ही बहाल करा दिया।
विज्ञापन

-सुरेश कुमार, इंचार्ज, जिला यातायात पुलिस थाना भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें