फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमए ने मनाया काला दिवस, वीरवार को ओपीडी रहेगी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के डॉक्टरों ने बुधवार को काला दिवस मनाया। आईएमए डॉक्टरों ने रोष प्रकट करते हुए सफेद कोट के साथ बाजू में काली पट्टियां बांध कर बाबा रामदेव की गिरफ्तारी की मांग की। हाथों में बाबा रामदेव विरोधी नारे लिखी पट्टिकायें लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. करन पूनिया ने बताया कि वीरवार को बाबा रामदेव की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दो घंटे के लिए ओपीडी बंद की जाएगी। विरोध प्रदर्शन करके जिला उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक के माध्यम से भेजी मेल द्वारा प्रधानमंत्री व गृहमंत्री भारत सरकार से बाबा रामदेव को तुरंत गिरफ्तार की मांग की गई। इस अवसर पर डॉ. ईश्वर दास गुप्ता, डॉ. त्रिलोकी गुप्ता, डॉ. रमेश खासा, डॉ. पंकज श्योराण, डॉ. आनंद कुमार, डॉ. केएम गोयल, डॉ. मुकेश पंवार, डॉ. नरेंद्र तनेजा, डॉ. संजय सिंगला, डॉ. स्वती शर्मा, डॉ. ओम शीला गुलिया, डॉ. अनीता पवार, डॉ. केएम गोयल उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें