फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: घर पर ही खोल रहा अवैध रूप से मिनी गैस एजेंसी, 82 सिलिंडर बरामद

Tue, 18 Jul 2023 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की गांव सागवान में छापामारी के दौरान बरामद किए गए सिलिंडर दिखाता
विज्ञापन
तोशाम (भिवानी)। तोशाम क्षेत्र के गांव सागवान के एक घर पर सोमवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारा। इस दौरान संयुक्त टीम ने घर के अंदर ही अवैध रूप से चलाई जा रही मिनी गैस एजेंसी का भंडाफोड़ कर मौके से 72 भरे हुए और 10 खाली गैस सिलिंडर भी बरामद किए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रोहतक की टीम ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग अधिकारियों के साथ मिलकर सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर गांव सागवान में छापा मारा। इस दौरान रामअवतार के घर पर अवैध रूप से रखे गए 72 भरे हुए और 10 घरेलू गैस सिलिंडर खाली जब्त किए। घर के अंदर भारी संख्या में गैस सिलिंडर रखे जाने के संबंध में आरोपी के पास कोई दस्तावेज भी टीम को नहीं मिले। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। कार्रवाई करने वाली टीम में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के एसआई नरेंद्र कुमार, गुप्तचर विभाग के इंचार्ज सुनील कुमार, एएसआई संजय कुमार, एएसआई महेंद्र, प्रवीण कुमार, चालक अशोक कुमार मौजूद थे। इस बारे में थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें