फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: इग्नू के विद्यार्थी 20 नवंबर तक ऑनलाइन जमा कराएं असाइनमेंट

Sun, 01 Nov 2026 09:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बहल। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने दिसंबर की सत्रांत परीक्षा (टीईई) के लिए ऑनलाइन असाइनमेंट जमा करने की सुविधा शुरू कर दी है। मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा तथा ऑनलाइन कार्यक्रमों के पात्र विद्यार्थी ऑनलाइन असाइनमेंट मैनेजमेंट सिस्टम (ओएएमएस) के माध्यम से 20 नवंबर तक असाइनमेंट जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन

इग्नू अध्ययन केंद्र 1079, जीडीसी मेमोरियल कॉलेज बहल के समन्वयक रवि परमार ने बताया कि इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल के क्षेत्रीय निदेशक एवं प्रमुख डॉ. धर्म पाल के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की नवीन शैक्षणिक सुविधाओं और दिशा-निर्देशों की जानकारी दी जा रही है। ऑनलाइन व्यवस्था से विद्यार्थी घर बैठे असाइनमेंट अपलोड करने के साथ उसकी पावती प्राप्त कर सकेंगे और मूल्यांकन की स्थिति भी जान सकेंगे।
उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को अपने इग्नू समर्थ खाते में लॉगिन करके पाठ्यक्रमवार असाइनमेंट जमा करने होंगे। असाइनमेंट हस्तलिखित होने अनिवार्य हैं और प्रत्येक पाठ्यक्रम के सभी उत्तरों की एक पीडीएफ फाइल अपलोड करनी होगी। फाइल का आकार 20 एमबी से अधिक नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

पीडीएफ फाइल के पहले पृष्ठ पर विद्यार्थी का नाम, नामांकन संख्या, अध्ययन केंद्र कोड, पाठ्यक्रम कोड, क्षेत्रीय केंद्र का विवरण और ई-मेल पता अंकित करना अनिवार्य है। पहले से उत्तीर्ण असाइनमेंट या दिसंबर की परीक्षा के लिए अध्ययन केंद्र अथवा क्षेत्रीय केंद्र में जमा करवाई गई हार्ड कॉपी दोबारा ऑनलाइन जमा नहीं करनी होगी। असाइनमेंट ई-मेल के माध्यम से स्वीकार नहीं किए जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें