फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: खांसी, जुकाम को नजरअंदाज करने से बढ़ रहा वायरल, फेफड़ों के लिए घातक

Mon, 27 Mar 2023 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़।
विज्ञापन
भिवानी। इन दिनों मौसम में बदलाव के साथ ही बीमारियों में भी इजाफा हुआ है। इसके कारण खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज बढ़े हैं। नागरिक अस्पताल की ओपीडी में रोजाना इन बीमारियों से ग्रस्त 120 से अधिक मामले आ रहे हैं। इनमें सामने आया कि लोग खांसी और जुकाम को नजरअंदाज कर रहे हैं और बाद में यह फेफड़ों के लिए घातक साबित हो रहा है।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने बताया कि लोग घर पर ही अपनी मर्जी से दवाइयों का सेवन कर रहे हैं, जिसके कारण उन्हें इंफेक्शन अधिक हो रहा है और वे अस्पताल में दाखिल होने की कगार पर आ रहे हैं। नागरिक अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को 1200 से अधिक मरीज जांच करवाने पहुंचे। इसमें से फिजिशियन कक्ष में करीब 200 मरीज आए, जिनमें से करीब 80 मरीजों को खांसी, जुकाम और बुखार की दिक्कत थी। मरीजों से जब चिकित्सक ने बीमारी के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि पिछले एक सप्ताह से बीमार हैं और घर पर ही मेडिकल स्टोर से लगाकर दवाइयों का सेवन कर रहे हैं। ऐसे में उन मरीजों में संक्रमण अधिक बढ़ रहा है और वे अपनी फेफड़ों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसके अलावा बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में करीब 150 मरीज आए, जिसमें से 40 से 50 बच्चों को भी खांसी और जुकाम की दिक्कत थी, जिन्हें परिजन कई दिनों से घरेलू उपचार दे रहे थे। ऐसे में स्वास्थ्य के प्रति बरती जा रही लापरवाही संक्रमण को बढ़ाने का काम रही है।
टाइफाइड और निमोनिया भी बना परेशानी
इन दिनों शहर की कई कॉलोनियों में दूषित पानी सप्लाई हो रहा है। जोकि बच्चों और बड़ों के स्वास्थ्य को बिगाड़ने का काम कर रहा है। ऐसे में नागरिक अस्पताल की ओपीडी में टाइफाइड और निमोनिया से ग्रस्त छह से आठ बच्चे पहुंच रहे हैं। जबकि निमोनिया और टाइफाइड से ग्रस्त 30 बच्चे नागरिक अस्पताल में दाखिल हैं।
विज्ञापन

मास्क और सामुदायिक दूरी भूले मरीज
अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ लगी रही है। मरीजों, तीमारदारों व स्वास्थ्यकर्मियों के चेहरे से मास्क गायब हैं और वे उचित सामुदायिक दूरी को भी भूले बैठे हैं। ऐसे में यह संक्रमण बढ़ाने का काम कर रही है।
विशेषज्ञ सलाह
खांसी और जुकाम इन दिनों वायरस के लक्षण हैं। ऐसे मरीजों को कोई न कोई वायरस जरूरी है। किसी को भी खांसी और जुकाम है तो वे चिकित्सक से परामर्श जरूर लें, ताकि समय पर उपचार को सकें। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि अपनी मर्जी से ही कोई दवा न लें इससे संक्रमण बढ़ सकता है और सेहत बिगड़ने का खतरा रहता है।
विज्ञापन

- डॉ. यतिन गुप्ता, सीनियर फिजिशियन, नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें