फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: प्रॉपर्टी आईडी बढ़ा रही कर्मचारियों और लाभार्थियों की परेशानी, फिर ठप हुआ पोर्टल

Mon, 27 Mar 2023 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहरी दायरे में 76 हजार प्रॉपर्टी आईडी में अब भी 35 हजार प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियां दूर नहीं हो पाई हैं। ऐसे में पीआईडी की त्रुटियों को दुरुस्त करवाने में लोगों के पीसने छूट रहे हैं। पिछले एक सप्ताह से पोर्टल ठप हो चुका है, जिसके कारण काम नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

रोजाना 150 से अधिक लाभार्थी ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करवा रहे है। इसमें से महज पांच से सात आपत्तियां का ही समाधान किया जा रहा है। किसी की पीआईडी में नाम गलत है तो किसी पीआईडी के पते पर कोई दूसरा ही मालिक बना दिया है। ऐसे में लोग अपनी प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियों को ठीक कराने के लिए नगर परिषद कार्यालय के चक्कर लगाने पर मजबूर हैं।
टैक्स भुगतान और लोन लेने में आ रही दिक्कत
नगर परिषद कार्यालय में पहुंचे लाभार्थी अशोक, दिनेश, अनिल ने बताया कि पीआईडी में खामियां होने की वजह से बैंक से लोन लेने और टैक्स का भुगतान करने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। इसकी वजह से आए दिन नगर परिषद कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं लेकिन कभी पोर्टल धीमा मिलता है तो कभी कर्मचारी जानकारी अपडेट नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में समय भी बर्बाद हो रहा है और आने-जाने में किराया भी लग रहा है।
विज्ञापन

याशी कंपनी ने किया था प्रॉपर्टी का सर्वेक्षण
याशी कंपनी ने शहर में करीब 76 हजार से अधिक प्रॉपर्टी का सर्वेक्षण किया था। सर्वेक्षण के हिसाब से पीआईडी में व्यापक खामियां उजागर हुई हैं। इसके लिए नगर परिषद अधिकारियों को इन्हें दूर कराने के लिए कैंप लगाना पड़ा था। इसमें अधिकारियों ने नगर परिषद कार्यालय में लोगों की ऑनलाइन व ऑफलाइन शिकायतें सुनीं। इनके समाधान के लिए जरूरी दस्तावेज जमा करवाए गए। लेकिन इन समस्याओं का समाधान अब नहीं हो हुआ है।
नगर परिषद की ओर से प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई हुई है। किसी भी कार्य दिवस पर आकर लाभार्थी अपनी पीआईडी की त्रुटियों को दुरुस्त करवा सकते है।
विज्ञापन

- भवानी प्रताप सिंह, प्रतिनिधि चेयरपर्सन, नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें