फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सीबीआई रिपोर्ट 27 तक सार्वजनिक न हुई तो 28 फरवरी को होगी पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
ढिगावा मंडी (भिवानी)। ढाणी लक्ष्मण की शिक्षिका मनीषा के मौत मामले में सीबीआई जांच रिपोर्ट सार्वजनिक न किए जाने पर सर्व समाज न्यास समिति ने 27 फरवरी तक हरियाणा सरकार को अल्टीमेटम दिया है। तय समय तक रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं होने पर 28 फरवरी को बुढेड़ा कन्नी की पंचायत बुलाने और एक मार्च को बड़े स्तर पर निर्णय लेने का एलान किया गया है। रविवार को बुढेड़ा कन्नी प्रधान सतबीर सिंह बुढेड़ा के निवास पर समिति की बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में चर्चा की गई कि सरकार द्वारा सीबीआई जांच कमेटी को दी गई निर्धारित समयावधि बीत जाने के बाद भी मामले का खुलासा नहीं किया गया है। जांच रिपोर्ट सार्वजनिक न होने के विरोध में बुढेड़ा कन्नी के आठ गांवों के लोगों ने पांच फरवरी को लोहारू एसडीएम से मुलाकात कर मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा था और मांगपत्र सौंपा था। एक सप्ताह बीतने के बाद भी संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर समिति ने 16 फरवरी को दोबारा लोहारू एसडीएम से मुलाकात की।
इस दौरान समिति की ओर से 27 फरवरी तक हरियाणा सरकार को अल्टीमेटम दिया गया। निर्णय लिया गया कि यदि तय तिथि तक सरकार की ओर से सीबीआई जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने के संबंध में मुख्यमंत्री से मिलने का समय नहीं दिया गया तो 28 फरवरी को बुढेड़ा कन्नी की पंचायत बुलाई जाएगी। बैठक में यह भी तय हुआ कि एक मार्च, रविवार को बुढेड़ा कन्नी के आठ गांवों की पंचायत गांव ढाणी लक्ष्मण में कन्नी प्रधान सतबीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। पंचायत में बड़ी संख्या में लोगों के भाग लेने की बात कही गई और आगे की रणनीति तय करने का संकेत दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें