फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: छत से गिरकर हाइड्रा चालक की मौत, दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 17 May 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। गांव खानक में शनिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरने के कारण हाइड्रा चालक विजय की मौत हो गई। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बड़वा निवासी 28 वर्षीय विजय गांव खानक में हाइड्रा चालक के रूप में कार्य करता था और वहीं किराये के मकान में रहता था।
विज्ञापन

शनिवार रात वह मकान की छत से नीचे गिर गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पिता रामधारी ने दो लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि दो व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें