फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर 13 के पास बनी 50 झुग्गियां हटवाई

Wed, 03 Feb 2016 01:06 AM IST
भिवानी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सेक्टर 13 के पास बनी झुग्गियों को हुडा व प्रशासनिक अधिकारियों ने हटवा दिया। झुग्गियों के तंबू फाड़ दिए। झुग्गियों में रहने वाले करीब 50 से अधिक परिवार बेघर हो गए। तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान झुग्गियों में रहने वाले परिवारों का सामान भी टूट गया।
विज्ञापन

सेक्टर-13 के पास पिछले करीब 15 वर्षों से झुग्गियों में 50 परिवार रह रहे है। सेक्टर वासियों की शिकायत थी कि वे झुग्गियों में रहने वाले परिवार सेक्टर में गंदगी फैला रहे है। खुले में शौच जा रहे है। जिस कारण सेक्टर वासी परेशान है। बार-बार की शिकायतों के बाद मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों व हुडा अधिकारियों, कर्मचारियों ने पुलिस की मौजूदगी में झुग्गियों को हटाने के लिए अभियान चलाया। सुबह करीब साढ़े 12 बजे अभियान शुरू किया गया। हुडा कर्मचारियों ने सभी झुग्गियों को एक-एक कर तोड़ दिया। सभी का सामान यहां से हटाकर दूसरी जगह रखने की बात आई तो झुग्गियों में रहने वाले लोगों ने स्वयं ही सामान ले जाने की बात कही। तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान झुग्गियों में रहने वालों का काफी सामान भी टूट गया। करीब दो घंटे की कार्रवाई के दौरान सभी झुग्गियों को हटा दिया गया। इस मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार रण सिंह, एसडीओ नरेश शर्मा, जेई महेंद्र सिंह, पुलिस फोर्स मौजूद रही।
फाड़ दिए तंबू, तोड़ दिया सामान, अब कहां जाए
प्रशासन की कार्रवाई से झुग्गियों में रहने वाले 50 से अधिक परिवार बेघर हो गए है। परिवार के लोगों भगवानदास, संतु, फूलवती, रामरती आदि ने बताया कि हुडा के कर्मचारी आए और उनकी झुग्गियों को तोड़ डाला। तंबू फाड़ दिए। वे गुहार लगाते रहे कि हम हटा लेंगे मगर एक नहीं सुनी और सभी को तोड़ दिया। ललिता, सुनीता, राज कुमार ने बताया कि उनका अधिकतर सामान तोड़ डाला। टीवी तक को नहीं छोड़ा। उनका बहुत नुकसान हुआ है। अब कहां जाए, कुछ समझ नहीं आ रहा।
विज्ञापन

वर्जन:::
झुग्गियां अवैध रूप से बनाई हुई थी। झुग्गियों में रहने वाले लोग सेक्टर में गंदगी फैला रहे थे। खुले में शौच जा रहे थे। सेक्टर वासियों ने इसकी अनेक दफा शिकायत की। झुग्गियों में रहने वालों को पहले भी यहां से झुग्गियां हटाने के निर्देश दिए गए थे। प्रशासन की अनुमति से सभी झुग्गियां हटवाई गई है।
विज्ञापन

नरेश शर्मा, एसडीओ, हुडा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें