फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: एचटेट परीक्षा हुई स्थगित, 17 और 18 जनवरी को होना था एग्जाम; जल्द फाइनल होगी नई  तिथि

Thu, 15 Jan 2026 06:26 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी

सार

17 और 18 जनवरी को होने वाली एचटेट परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। अब ये परीक्षा 25 जनवरी के बाद ही तिथि तय कर कराई जाएगी।
विज्ञापन
एचटेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 को स्थगित कर दिया है। अब इस परीक्षा को जनवरी के अंतिम सप्ताह में करवाया जाएगा। जिसके लिए नई तिथि तय की जाएगी। फिलहाल बोर्ड ने यह कदम मौसम की विषमताओं की वजह से उठाया है। 

विज्ञापन


17 और 18 जनवरी को होना था एग्जाम 

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ पवन कुमार शर्मा ने बताया कि 17 और 18 जनवरी को होने वाली एचटेट परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। अब ये परीक्षा 25 जनवरी के बाद ही तिथि तय कर कराई जाएगी। जिसकी घोषणा भी दो से तीन दिन में कर दी जाएगी। फिलहाल मौसम की विषमताओं की वजह से बोर्ड ने ये कदम उठाया है। 

2.20 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने किया है आवेदन 

उन्होंने बताया कि परीक्षा के एक सप्ताह पहले ही एचटेट परीक्षार्थियों के बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट पर एडमिट कार्ड यानी प्रवेश पत्र भी जारी किए जाएंगे। बतां दें कि 17 और 18 जनवरी को एचटेट तीनों लेवल की परीक्षाओं के लिए बोर्ड मुख्यालय में 2.20 लाख से अधिक परीक्षार्थियों के आवेदन आ चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें