फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: एचटेट की ड्राफ्ट उत्तरकुंजी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड

Mon, 04 Dec 2023 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ वीपी यादव एवं सचिव ज्योति मित्तल ने बताया कि दो और तीन दिसंबर को संपन्न हुई एचटेट लेवल-1 (पीआरटी), लेवल-2 (टीजीटी) व लेवल-3 (पीजीटी) से संबंधित सभी विषयों की ड्राफ्ट उत्तरकुंजी बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर तीन दिसंबर शाम से सार्वजनिक कर दी गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यदि किसी अभ्यर्थी को प्रश्नपत्र बुकलेट में दिए गए किसी भी प्रश्न या उत्तरकुंजी में दिए गए किसी भी प्रश्न के उत्तर (विकल्प) के बारे में कोई आपत्ति है, तो इस संबंध में चार से छह दिसंबर शाम पांच बजे तक निर्धारित शुल्क 1000 रुपये प्रति प्रश्न अनुसार जमा करवाते हुए अपनी आपत्ति बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि यदि किसी प्रश्न के संबंध में दर्ज करवाई गई आपत्ति सही पाई जाती है तो ऐसी स्थिति में उस प्रश्न के लिए जमा करवाया गया शुल्क अभ्यर्थी को परीक्षा परिणाम घोषित होने से तीन महीने के अंदर अभ्यर्थी द्वारा उपलब्ध करवाए गए बैंक खाते में वापस कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें