फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मुए थाई खेलों में अंबाला प्रथम, भिवानी दूसरे और पानीपत ने पाया तीसरा स्थान

Mon, 04 Dec 2023 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी में राज्यस्तरीय मुए थाई कप प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित करते अ​ति​थि ।
विज्ञापन
भिवानी। स्थानीय राजपूत धर्मशाला में रविवार को राज्यस्तरीय मुए थाई खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन हुआ। समापन अवसर पर खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले हुए। दो दिन तक चली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हरियाणा से 280 खिलाड़ियों ने भाग लिया। मुए थाई स्पोर्ट्स एसोसिएशन हरियाणा के महासचिव सोमबीर वशिष्ठ ने बताया कि प्रतियोगिता में अंबाला प्रथम, भिवानी दूसरे और पानीपत की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन पर मुए थाई स्पोर्ट्स एसोसिएशन हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष राहुल राणा व हिंद केसरी पहलवान शकंर धारेडू ने विजेता खिलाड़ियों को पदक पहना कर सम्मानित किया और तकनीकी अधिकारियों व कोचों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष राहुल राणा ने कहा कि मुए थाई खेल एक आत्मरक्षात्मक खेल है। आज के वर्तमान समय में लड़कियों को मुए थाई जैसे मार्शल आर्ट खेलों में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए।
इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष मुकेश तवंर, दीपक पारचे अंबाला, राजकुमार रोहतक, राजीव पानीपत, राकेश व निखिल फरीदाबाद, जोगेन्द्र व मनीषा पलवल , राजेन्द्र तवंर, सोमवीर, अरविन्द सागर गुरुग्राम, संदीप फतेहाबाद, प्रवीन, अजय झज्जर , राकेश दिसोदिया, प्रीति, राहुल शर्मा सिवाडा ,शुभम शर्मा सिवाडा , कर्मबीर कौशिक पालवास, कृष्ण शर्मा शिसवाला, जयबीर, दिनेश सहित संघ के पदाधिकारी, कोच व खेल प्रेमी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिवानी में राज्यस्तरीय मुए थाई कप प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित करते अतिथि ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें