भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2024 के पंजीकृत अभ्यार्थियों के लिए ऑनलाइन फीस भरने का अवसर दिया है।
बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2024 के ऐसे पंजीकृत अभ्यर्थी जो आवेदन फीस नहीं भर सके, वे अभ्यर्थी 12 से 15 दिसंबर तक आवेदन फाॅर्म पूर्ण करते हुए आवेदन फीस ऑनलाइन जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के आयोजन के संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी समय-समय पर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर नियमित अवलोकन करते रहें, ताकि किसी भी महत्वपूर्ण व अति-आवश्यक सूचना से वंचित न रहें।