फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, महिला और बच्चे की मौत; तीन घायल

Fri, 02 Oct 2026 11:49 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

लोहारू के डीएसपी संजीव गौड़ मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल भी जाना। डीएसपी संजीव गौड़ ने बताया कि महिला सुलोचना और आरव की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
अस्पताल में पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709 ई पर गांव पोहकरवास के समीप शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। ट्रक और क्विड गाड़ी की आमने-सामने की टक्कर में एक महिला और एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, क्विड गाड़ी में पांच लोग सवार थे जो राजस्थान के नरहड़ पीर से लौट रहे थे। सुबह करीब साढ़े आठ बजे पोहकरवास के समीप यह हादसा हुआ। हादसे में 58 वर्षीय महिला सुलोचना और 6 वर्षीय बच्चे आरव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 32 वर्षीय रश्मी, 35 वर्षीय अंजली और 45 वर्षीय गाड़ी चालक कर्मबीर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल रश्मी नौ महीने की गर्भवती बताई जा रही है। सभी घायल भिवानी जिले के गांव मंढाना के रहने वाले हैं।

सूचना मिलते ही लोहारू के डीएसपी संजीव गौड़ मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल भी जाना। डीएसपी संजीव गौड़ ने बताया कि महिला सुलोचना और आरव की मौत हो चुकी है, जबकि तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया जा रहा है। पुलिस फिलहाल हादसे के कारणों का पता लगा रही है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें