घर-घर जाकर शहीद के नाम पौधरोपण करवाते अपना फाउंडेशन के सदस्य।
भिवानी। हमारा अपना फाउंडेशन सैनिक प्रकोष्ठ और दिल्ली वेटरन की ओर से संयुक्त रूप से अभियान चलाकर कारगिल शहीद के परिवारों के घर-घर जाकर वीरांगनाओं को सम्मानित किया जा रहा है। साथ ही शहीद के नाम एक पौधे का रोपण भी किया जा रहा है। कारगिल शहीद के चार परिवारों के घरों पर बुधवार को पौधरोपित कर शहीद वीरांगना को सम्मानित किया गया। इस मौके पर दिल्ली वेटरन के अध्यक्ष सुरेंद्र पहलवान व उनकी टीम दिल्ली से पहुंचे।
उन्होंने बताया कि एक पौधा कारगिल शहीद के नाम अभियान के तहत अब तक 88 शहीद परिवारों के घर जाकर उन्हें सम्मानित कर पौधा रोपित किया जा चुका है। महेश चौहान ने बताया कि 26 जुलाई को कारगिल वीरांगना शहीद सम्मान समारोह नेहरू पार्क स्थित सहित स्मारक पर किया जाएगा। इस अवसर पर हमारा अपना फाउंडेशन के संस्थापक सचिन जैन वर्धमान ज्वैलर्स, सीईओ एसके सिंह, कार्यकारिणी सदस्य आरपी ओला, सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष महेश चौहान, राष्ट्रीय सम्मान ट्रस्ट संस्थापक नेत्रपाल तंवर, विनोद पहलवान खरक, मिंटू सैनी मौजूद रहे।