फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: हनीट्रैप गिरोह का भंडाफोड़, हिसार के युवक से 5 लाख हड़पे, दो महिलाओं सहित चार लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
हनीट्रैप में पकड़े गए आरोपियों के साथ पुलिस।
विज्ञापन
भिवानी। सीआईए द्वितीय ने हनीट्रैप में फंसाकर रुपये ऐंठने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से महिलाओं को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया जबकि अन्य को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी इससे पहले चार-पांच लोगों से लाखों रुपये हड़प चुके हैं। पुलिस गिरोह से जुड़े दो- तीन और लोगों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


डीएसपी महेश कुमार ने बताया कि हिसार निवासी देवेंद्र ने 24 अक्तूबर को शहर थाने में शिकायत दी थी कि वह ठेकेदारी का काम करता है। 16 सितंबर को उसके पास गांव मिताथल हाल विद्यानगर, भिवानी निवासी प्रिया (28) की व्हाट्सएप कॉल आई। इसके बाद दोनों में व्हाट्सएप पर ही बातचीत होने लगी। 22 अक्तूबर को उसे चरखी दादरी जाना था। प्रिया ने उसे भिवानी में मिलने के लिए बुलाया। देवेंद्र भिवानी के बस स्टैंड पर प्रिया से मिला। इसके बाद प्रिया, उसे हनुमान ढाणी में किराये पर ले रखे मकान पर ले गई। आरोप है कि प्रिया ने वहां देवेंद्र की शर्ट उतरवाई और खुद बाथरूम में चली गई। बाहर आने पर प्रिया ने भी अपने कपड़े उतार दिए। इसी दौरान उसने अपने दो साथियों चरखी दादरी के गांव जेवली निवासी संदीप और राहुल को इशारा कर दिया। दोनों कमरे के अंदर आ गए और देवेंद्र को बुरी तरह पीटा। उसकी वीडियो बना ली और वायरल करने व केस में फंसाने की धमकी देकर 10 लाख रुपये मांगे। देवेंद्र ने पांच लाख रुपये देने की बात कही तो वे सहमत हो गए।

यूपीआई और चेक से लिए रुपये

देवेंद्र ने बताया कि आरोपियों ने गूगल-पे के माध्यम से अपने खाते में 99 हजार रुपये डलवाए और 2-2 लाख रुपये के दो चेक ले लिए। इसके बाद 24 अक्तूबर को फोन कर और रुपयों की मांग की। इसके बाद वह थाने पहुंचा। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने सीआईए द्वितीय के प्रभारी उपनिरीक्षक विशेष कुमार और जैन चौक पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष कुमार की अगुवाई में दो टीमों का गठन कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। जांच में पता चला कि प्रिया व अन्य आरोपियों के साथ हनुमान गेट, भिवानी निवासी सीमा भी शामिल थी। पुलिस ने रविवार को चारों आरोपियों को उनके ठिकानों से गिरफ्तार कर लिया। इनसे वारदात के दिन वीडियो बनाने में प्रयुक्त मोबाइल फोन और पांच हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन




झज्जर निवासी व्यक्ति से भी ऐंठे तीन लाख रुपये

डीएसपी महेश कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि इससे पहले उन्होंने झज्जर निवासी एक व्यक्ति को हनीट्रैप में फंसाकर तीन लाख रुपये ऐंठे थे। चार-पांच अन्य लोगों को भी इस तरह ठग चुके हैं। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से और भी वारदात का खुलासा होने की संभावना है। इस मामले शामिल दो-तीन अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें