फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के जोहड़ में मिला चौकीदार का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। गांव खरकड़ी सोहान में गांव के ही एक व्यक्ति का शव जोहड़ से बरामद हुआ है। परजिनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव खरकड़ी सोहान निवासी राजेश ने पुलिस को शिकायत में बताया है कि उसके भाई चांदवीर का गांव के जोहड़ के पास ही खेत है और खेत में ही उसका रिहायशी मकान है। जोहड़ में मछली के ठेकेदार आत्मजीत निवासी गगनहेड़ी ने चांदवीर को बतौर चौकीदार लगाया हुआ था। 27 अक्तूबर की रात को करीब साढ़े 12 बजे चांदवीर की पत्नी का फोन मेरे पास आया और उसके बताए अनुसार कोई अज्ञात व्यक्ति जोहड़ के घाट पर बनी दीवार पर बैठा हुआ था। चांदवीर मछली चोर समझकर उसके पास गया तो उसने बताया कि ठेकेदार भी हमारे साथ आया हुआ है और जोहड़ से मछली निकालनी हैं। मृतक की पत्नी ने बताया कि उसके बाद से चांदवीर लौटकर घर नहीं आया। राजेश ने बताया कि युवाओं की सहायता से जोहड़ में छानबीन की गई तो चांदवीर का शव बरामद हुआ। मृतक के भाई ने आरोप लगाया है कि अज्ञात मछली चोर द्वारा उसके भाई की हत्या कर दी गई। पुलिस ने शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें