बहल के खेल स्टेडियम में होने वाली केंद्रीय गृह मंत्री की रैली का जायजा लेते भाजपा प्रत्याशी जे
बहल (भिवानी)। गृहमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक अमित शाह 17 सितंबर को लोहारू विधानसभा क्षेत्र से हरियाणा में चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। गृहमंत्री 17 सितंबर को लोहारू विधानसभा क्षेत्र की बहल के खेल स्टेडियम में आयोजित रैली को संबोधित करेंगे। रैली में लोहारू विधानसभा क्षेत्र के तीनों मंडल के सिवानी, बहल व लोहारू क्षेत्र के लोग भाग लेेंगे।
भाजपा प्रत्याशी जेपी दलाल ने कहा कि बहल के ग्रामीण खेल परिसर में आयोजित होने वाली यह रैली ऐतिहासिक होगी और इस रैली की आवाज पूरे प्रदेश और देश में जाएगी। वहीं, पूर्व वित्त मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी जेपी दलाल ने गृहमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक अमित शाह 17 सितंबर को लोहारू हलके के बहल में राजीव गांधी खेल स्टेडियम में आयोजित होने वाली रैली के खेल स्टेडियम का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।