फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: निर्दलीय प्रत्याशी ने लगाया धमकी देने का आरोप

Sat, 14 Sep 2024 03:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। निर्दलीय प्रत्याशी राम किशन फौजी ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप नरवाल के समर्थकों पर देख लेने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

फौजी ने इसकी जानकारी पत्रकारवार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि वीरवार को भिवानी लघु सचिवालय में बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन भरने गया हुआ था। नामांकन करने के बाद लघु सचिवालय से बाहर आ रहा था। इस बीच लघु सचिवालय के गेट पर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी प्रदीप नरवाल के साथ आए लोगों ने मेरे खिलाफ नारे लगाने शुरू कर दिए। उनका आरोप है कि उत्तर प्रदेश निवासी कुछ लोग लोग बोल रहे थे कि हमारा बहुत बड़ा गैंग है। अगर राम किशन फौजी तूने अपना नाम वापस नहीं लिया तो तुझे और तेरे परिवार को जान से मार देंगे। कुछ लोग ऐसे भी थे जो अपने आप को सोनीपत जिले का बता रहे थे।
धमकी देने वाले कह रहे थे कि प्रदीप नरवाल का चचेरा भाई दादरी जिले में एक अधिकारी है। आप पर और आपके परिवार पर झूठे मुकदमे लगवा देगा। ये अधिकारी पहले भिवानी जिले में भी तैनात था। सुनने में आया है कि उक्त अधिकारी ने दादरी में अपने भाई प्रदीप नरवाल के लिए एक चुनावी कार्यालय खोला हुआ है। जहां से बवानीखेड़ा हलके के लोगों को फोन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग से मांग है कि उक्त अधिकारी को तुरंत दादरी जिले से कहीं और स्थानांतरित किया जाए और मुझे और मेरे परिवार को उचित सुरक्षा प्रदान की जाए। जो भी बाहर के प्रदेशों और जिलों से भिवानी और बवानीखेड़ा में लोग आए हुए हैं उनकी पहचान कर तुरंत जिले से बाहर किया जाए।
विज्ञापन

प्रदीप नरवाल वर्जन
निर्दलीय प्रत्याशी रामकिशन फौजी की ओर से लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। मेरे समर्थकों ने ऐसी कोई धमकी नहीं दी है। मेरे खिलाफ बेवजह की बातें फैलाई जा रही है।

- प्रदीप नरवाल, कांग्रेस प्रत्याशी, बवानीखेड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें