फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी के दिन भी नो ड्यूज के लिए लाइन में लगे रहे उम्मीदवार

Mon, 26 Dec 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को छुट्टी के दिन भी नगर परिषद कार्यालय में नो ड्यूज लेने के लिए उम्मीदवारों की भीड़ उमड़ी। ठंड में सुबह-सवेरे ही उम्मीदवार नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। सायं पांच बजे तक लोगों को नो ड्यूज सर्टिफिकेट दिए गए। वहीं नगर परिषद चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन


नगर परिषद चुनाव में नामांकन के महज एक दिन बचा है। सोमवार को छुट्टी के बाद मंगलवार को अंतिम दिन नामांकन होगा। 31 वार्डों के अनेक उम्मीदवार नो ड्यूज के फेर में फंसे है। इस बार चुनाव में उम्मीदवार के साथ प्रस्तावक के लिए भी नो ड्यूज फार्म अनिवार्य किया गया है। बिना प्रस्तावक के फार्म रद माना जाएगा। तीन-चार दिन तक मशक्कत कर नो ड्यूज बनवाने वाले उम्मीदवार अब प्रपोजर का नो ड्यूज बनवाने के लिए लाइन में खड़े है। नगर परिषद अधिकारियों ने उम्मीदवारों की संख्या को देखते हुए संडे को भी कार्यालय खोला। दिनभर कर्मचारी प्रॉपर्टी टैक्स, हाउस टैक्स वसूल कर उम्मीदवारों को नो ड्यूज फार्म देते रहे।

गलियों में बजने लगे लाउड स्पीकर
उम्मीदवारों ने भी अब प्रचार में ताकत झोंक दी है। गलियों में लाउड स्पीकर बजने लगे है तो उम्मीदवार डोर-टू डोर जाकर लोगों से वोट की अपील कर रहे है। कुछ उम्मीदवारों ने खुले वाहनों से वार्डों में जनसंपर्क अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें