03 फोटो भीम स्टेडियम में आयोजित हरियाणा राज्य सीनियर पुरूष हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेते हुए खिला
- फोटो : Bhiwani
भीम स्टेडियम में हाकी भिवानी द्वारा 36वीं हरियाणा राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को रंगारंग आगाज हुआ। 13 से 17 नवंबर पांच दिनों तक चलने वाली इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 22 जिलों के 450 के लगभग खिलाड़ी व 45 के लगभग खेल प्रशिक्षक हिस्सा ले रहे हैं। आज खेले गए मैचों में हिसार ने पलवल, फरीदाबाद ने पंचकुला, फतेहाबाद ने कैथल को हराया। प्रतियोगिता के पहले दिन मैचों को देखने के लिए काफी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के शुभारंभ करते हुए भिवानी विधायक व पूर्व मंत्री घनश्याम सर्राफ ने किया। प्रतियोगिता का पहला मैच पलवल व हिसार के मध्य खेला गया। दोनों टीमों का मध्यांतर तक स्कोर शून्य रहा। पलवल की टीम ने 33वीं मिनट में पहला पेनाल्टी कार्नर मिला। जिसका पलवल की टीम कोई लाभ नहीं ले सकी। हिसार की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया परंतु पलवल की टीम की रक्षा पंक्ति को भेद नहीं पायी। मैच के अंतिम क्षण में पेनाल्टी कार्नर मिला। जिसमें हिसार की टीम ने कोई गलती ना करते हुए बॉल को गोल पोस्ट में डालकर 1-0 से जीत हासिल की। दूसरा मैच फरीदाबाद व पंचकुला के बीच में खेला गया। पंचकुला ने पेनाल्टी कार्नर पर पहला गोल कर मैच को तोल दिया। उसी क्षण में फरीबाद की टीम ने मैदानी गोल कर अपनी टीम का स्कोर 1-1 कर लिया। पूरे समय पर मैच का निर्णय न होने पर पेनाल्टी शूटआऊट द्वारा फरीदाबाद ने पंचकुला को 4-3 से हराया। तीसरा मैच कैथल व फतेहाबाद के मध्य खेला गया। इस टीम में फतेहाबाद की तरफ से राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी मनीष का बेहतरीन खेल प्रदर्शन रहा। मैच के 11वें मिनट में जर्सी नंबर दो फतेहाबाद के सेंटर फारवर्ड की पोजीशन पर खेल रहे खिलाड़ी ने मैदानी गोल कर अपनी टीम का स्कोर 1-0 से बढ़त दिलाई। कैथल की टीम में आपसी तालमेल कम होने के कारण बेहतरीन प्रदर्शन नहीं कर पाई। मैच के 24वें मिनट में फतेहाबाद टीम को पहला पेनाल्टी कार्नर मिला। जिसमें कैथल की रक्षा पंक्ति ने अच्छा बचाव करते हुए बाल को खतरे से टाल दिया। फतेहाबाद की टीम के राष्ट्रीय खिलाड़ी मनीष द्वारा साहिल को अच्छी पास देकर मनीष द्वारा गोल करवाया। 29वें मिनट में जर्सी नंबर 10 उचा सिंह ने एक मैदानी गोल कर अपनी टीम का स्कोर 3-0 कर दिया। मैच के 36वें मिनट में कैथल की टीम ने फतेहाबाद की टीम पर हमला बोला। जिसमें जर्सी नंबर 10 गौरव ने आक्रामक हॉकी खेलते हुए एक मैदानी गोल करके अपनी टीम का स्कोर 3-1 कर दिया। फतेहाबाद की टीम ने 3-1 से जीत दर्ज की। इस अवसर पर मुख्य रूप से हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के प्रधान विनोद पिंकू, दिलबाग जांगड़ा, अरविंद कौशिक, सोमदत्त शर्मा, सुशील कुमार, जयबीर, जरनेल, सुनील पीटीआई, महेंद्र रतेरा का विशेष योगदान रहा।
ये निर्णायक रहे मौजूद
मैच में निर्णायक मंडल में गुरबाज सिंह, आनंद दांगी, बृजभूषण, अनिल सोनीपत, मनीष दांगी, विरेंद्र हॉकी कोच द्वारा की गई। इस अवसर पर हॉकी हरियाणा के सचिव सुनील मलिक, हॉकी भिवानी सचिव कृष्ण ढाण्डा, आयोजक सचिव वीरेंद्र कुमार, सुंदर सिंह, प्रीतम एथलेटिक्स प्रशिक्षक गोपाल भी उपस्थित रहे।