फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: खस्ताहाल हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान पर अभ्यास करने को मजबूर खिलाड़ी

विज्ञापन
भीम स्टेडियम में खेल अभ्यास करते ​खिलाड़ी। 
विज्ञापन
भिवानी। भीम स्टेडियम खेल परिसर में स्थित हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान को बने दस साल का समय हो चुका है। लेकिन ग्राउंड में खिलाड़ियों को खेल की सामान्य सुविधाओं से भी महरूम होना पड़ रहा है। हॉकी स्टेडियम में ग्राउंड की लाइटें, मैट, जाली व पानी की पाइप लाइन काफी समय से खराब है। खिलाड़ी खस्ताहाल मैदान पर अभ्यास करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


इसके कारण खिलाड़ियों को अभ्यास करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्टेडियम में प्रतिदिन सैकड़ों खिलाड़ी अभ्यास करने आते हैं। स्टेडियम से अभ्यास कर खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुके हैं। लेकिन फिलहाल भविष्य के उभरते खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खिलाड़ी खस्ताहाल स्टेडियम पर ही अभ्यास करने को मजबूर हैं।

बता दें कि स्टेडियम में खिलाड़ी सुबह 6 से साढ़े सात बजे तक और शाम को 4 से साढ़े सात बजे तक अभ्यास करते हैं। यहां पर हॉकी के लगभग 180 खिलाड़ी अभ्यास के लिए प्रतिदिन स्टेडियम आते हैं। लेकिन मैदान में खिलाड़ियों के लिए उचित प्रबंध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

स्टेडियम को ठीक करने के लिए बजट की जरूरत है। निदेशालय को रिपोर्ट बना कर भेज रखी है। बजट के पास होते ही हॉकी मैदान को जल्दी ही ठीक करवा दिया जाएगा।

- सत्येंद्र कुमार, जिला खेल अधिकारी, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें