36वीं हरियाणा स्टेट सीनियर हॉकी चैंपियनशिप भिवानी में 13 नवंबर को आयोजित की जाएगी। जिसमें प्रदेश भर की 23 टीमें भाग लेगी। चैंपियनशिप भिवानी के भीम स्टेडियम में होगी। हॉकी हरियाणा एसोसिएशन के महासचिव सुनील मलिक ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इसमें होने वाले मुकाबले भी काफी रोमांचक रहेंगे।
ये टीमें लेंगी भाग:
ग्रुप ए ग्रुप बी ग्रुप सी ग्रुप डी
सोनीपत करनाल रोहतक कुरुक्षेत्र
यमुनानगर पंचकूला कैथल अंबाला
एचबीएससी फरीदाबाद फतेहाबाद महेन्द्रगढ़
हिसार मेवात भिवानी सिरसा
पलवल जींद पानीपत चरखी दादरी
झज्जर गुरुग्राम रेवाड़ी