फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: चौधरी बंसीलाल कॉलेज के इतिहास विभाग में कराई हॉबी क्लब गतिविधि

Sat, 26 Apr 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
में आयोजित हॉबी गतिविधि में हिस्सा लेते छात्र-छात्राएं। 
विज्ञापन
लोहारू। चौधरी बंसीलाल राजकीय महाविद्यालय के इतिहास विभाग में प्राचार्य डॉ. मुकेश चहल की अध्यक्षता में एमए इतिहास की पूर्वार्ध और उत्तरार्ध कक्षाओं के लिए हॉबी क्लब गतिविधि का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. सुखवीर सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम में हॉबी को विषय के रूप में शामिल किया गया है, जिसके अन्तर्गत विद्यार्थियों ने हॉबी क्लब में कुकिंग को चुनते हुए अलग-अलग समूह बनाकर विभिन्न व्यंजन तैयार किए।


प्राध्यापिका डॉ. राजबाला के निर्देशन में विद्यार्थियों ने स्व रुचिपूर्ण तरीके से विभिन्न व्यंजन तैयार किए। विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए विभिन्न व्यंजनों का आकलन इतिहास विभाग के प्रोफेसर अनिरुद्ध पूनिया, डॉ. अजय वशिष्ठ, डॉ. अंजू, डॉ. अशोक तथा डॉ. वीरेंद्र ने किया। इस गतिविधि के आयोजन में रिंकू, मुकेश, अनुराग, मोनिका, पुष्पा, पिंकी, प्रमिला मौजूद रहे।
विज्ञापन



कला संकाय से ईशा बनीं मिस फेयरवेल
भिवानी। राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में बीए, बीसीए और बीएससी के अंतिम वर्ष की छात्राओं के लिए विदाई पार्टी का आयोजन किया। इस विदाई पार्टी का आगाज कॉलेज प्राचार्य त्रिलोक चंद ने किया।
कला संकाय से मिस फेयरवेल ईशा, मिस पर्सनालिटी सिमरन, मिस टेलेंटेड पूजा और विज्ञान संकाय से मिस फेयरवेल ईशा, मिस पर्सनालिटी इशिका और मिस टैलेंटेड का खिताब महक को दिया गया। छात्राओं ने अपने कॉलेज जीवन के अनुभवों को साझा किया। छात्राओं के द्वारा अपने शिक्षकों और साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सभी छात्राओं को प्राचार्य त्रिलोक चंद व प्रो. श्वेता की ओर से बैज लगाकर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय मीडिया प्रभारी प्रो. अजीत कुमार ने बताया कि जज की भूमिका डॉ. ज्योति, मोनिका और प्रो. शर्मिला ने निभाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें