फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बाइक को मारी टक्कर फिर बाइक सवार को रोड पर घसीटकर मारने का प्रयास

Sat, 20 May 2023 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव तिगड़ाना में एक व्यक्ति की बाइक पर पहले अन्य बाइक से टक्कर मारने व फिर जाने से मारने की नीयत से रोड पर घसीटने के प्रयास का मामला सामने आया है। घायल को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस संबंध में सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस ने घायल के बयान दर्ज किए। बयान के आधार पर एक व्यक्ति को नामजद करके आठ लोगों के खिलाफ मारपीट, धमकी व लापरवाही से वाहन चलाने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव तिगड़ाना निवासी अनुज व सुरेंद्र ने पुलिस को बताया कि गत 17 मई को वह अपने दोस्त तिगड़ाना निवासी सुरेंद्र के साथ बाइक पर, सरिया जा रहा था। तिगड़ाना बस स्टैंड पर उनकी बाइक को प्रवीण की बाइक ने टक्कर मार दी। जिसके कारण वे दोनों घायल हो गए। जब वे इस संबंध में पुलिस को शिकायत करने भिवानी आ रहे थे। उस दौरान राईिजंग स्कूल के समीप ट्रैक्टर व बाइक पर प्रवीण के साथ कुछ व्यक्ति आए और चलती बाइक पर ही उनके ऊपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसके बाद जान से मारने की नीयत से अनुज को घसीटने का प्रयास किया। पुलिस ने इस मामले में घायल के बयान दर्ज कर लिए हैं और अपनी आगामी जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें