फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: हिमांशु व सीमा के नाम रहा बेस्ट एथलीट का खिताब

Tue, 25 Feb 2025 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
वैश्य महाविद्यालय द्वारा भीम स्टेडियम में आयोजित एथलीट मीट में लंबी कूद लगाता ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
भिवानी। शहर के भीम स्टेडियम में वैश्य महाविद्यालय की वार्षिक एथलेटिक्स मीट एवं खेल पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया। स्पर्धा में मुख्य अतिथि के रूप में अर्जुन पुरस्कार विजेता व पुलिस उपाधीक्षक अखिल कुमार ने शिरकत की। इस दौरान हिमांशु और सीमा को बेस्ट एथलीट चुना गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के खेल समारोह में आकर अपने विद्यार्थी जीवन की पुरानी यादें ताजा हो गईं। प्रदेश का पुलिस विभाग पुलिस महानिदेशक के नेतृत्व में सेवा सुरक्षा सहयोग के नारे को साथ लेकर युवा वर्ग को नशे से बचाकर सामाजिक सामंजस्य बनाने में लगा हुआ है।

वैश्य महाविद्यालय प्रबंधक समिति के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि वैश्य महाविद्यालय शिक्षा के साथ -साथ खेलों के क्षेत्र में भी नित नए कीर्तिमान स्थापित कर देश में अपनी अलग पहचान बना रहा है। इस अवसर पर मंच का सफल संचालन डॉ. वंदना वत्स एवं प्राध्यापिका डॉ. कल्पना गुप्ता ने किया। बता दें कि वार्षिक एथलेटिक मीट में 19 प्रतिस्पर्धाओं में 300 खिलाड़ियों एवं स्टाफ सदस्यों ने प्रतिभागिता की। वार्षिक एथलेटिक मीट में स्टाफ की 06 प्रतिस्पर्धाओं में 25 स्टाफ सदस्यों ने प्रतिभागिता की।
विज्ञापन

इस आयोजन में स्पोर्ट्स बोर्ड के सदस्य डीएसडब्लू प्रो. धीरज त्रिखा, स्पोर्ट्स बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र सिंह, डीन एकेडमिक डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ सुरेंद्र कुमार, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. सरिता गोयल, डॉ. सीमा बंसल, डॉ. सरिता गोयल, डॉ. अनिल शर्मा, डॉ. कामना कौशिक, वैश्य महाविद्यालय भिवानी के स्वपोषित विभाग की डायरेक्टर डॉ. प्रोमिला सुहाग व खेल इंचार्ज भूपेंद्र सिंह, कार्यालय अधीक्षक कमल भारद्वाज सहित सभी स्टाफ सदस्यों की विशेष भूमिका रही।
पुरुष वर्ग के परिणाम
महाविद्यालय के प्रेस प्रवक्ता ललित शर्मा ने बताया कि पुरुष वर्ग की 5000 मीटर दौड़ में जितेंद्र ने प्रथम, आशीष ने द्वितीय, ललित ने तृतीय व आशीष तंवर ने चौथा स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ में प्रवेश ने प्रथम, अरुण ने द्वितीय, व जितेंद्र ने तृतीय व स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में आकाश ने प्रथम व अरुण ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में जतिन ने प्रथम, नितिन ने द्वितीय व आकाश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर में नितिन ने प्रथम, जतिन ने द्वितीय व अरुण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में नितिन ने प्रथम, नरेंद्र ने द्वितीय व मोहित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लॉग जंप में पुरुष वर्ग में नरेंद्र ने प्रथम, हिमांशु ने द्वितीय नवीन ने तृतीय व अमन ने चौथा स्थान प्राप्त किया। स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में हिमांशु ने प्रथम, पीयूष शर्मा ने द्वितीय व नरेंद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जेवलिन थ्रो में अभिराज ने प्रथम,लक्ष्य ने द्वितीय व पीयूष शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शॉट पुट में हिमांशु ने प्रथम, लक्ष्य ने द्वितीय व नरेंद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्टाफ टीचिंग 100 मीटर दौड़ में डॉ. राजकुमार ने प्रथम, डॉ. नरेंद्र ने द्वितीय व डॉ. मंगतराम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्टाफ नॉन टीचिंग की 100 मीटर दौड़ में सुमित ने प्रथम, उमेश ने द्वितीय व अंकित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्टाफ नॉन टीचिंग प्यून की 100 मीटर दौड़ में धीरज ने प्रथम, सुरेंद्र ने द्वितीय व आशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
महिला वर्ग के परिणाम
महिला वर्ग की 400 मीटर दौड़ में सीमा ने प्रथम, प्रीति ने द्वितीय व प्रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लॉग जंप में आरती ने प्रथम, सीमा ने द्वितीय व कविता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जेवलिन थ्रो में महिला वर्ग में साक्षी ने प्रथम, पूजा ने द्वितीय व गरिमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शॉट पुट में पूजा ने प्रथम,कोमल ने द्वितीय व साक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में पूजा ने प्रथम, साक्षी ने द्वितीय व कोमल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्टाफ म्यूजिकल चेयर में प्रो कीर्ति ने प्रथम, डॉ कल्पना गुप्ता ने द्वितीय व प्रो पारुल व कोमल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्टाफ टीचिंग महिला वर्ग की 50 मीटर दौड़ में डॉ. रीना ने प्रथम, सलोनी ने द्वितीय व तानिया व कोमल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्टाफ नॉन टीचिंग की 100 मीटर दौड़ में रिंकी एवं मोनिका ने प्रथम, अनु ने द्वितीय व सुनीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें