फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: हाईकोर्ट के जस्टिस संदीप मुदगिल आज करेंगे कोर्ट परिसर का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के जस्टिस संदीप मुदगिल शनिवार को भिवानी जिला न्यायालय परिसर और जिला बार एसोसिएशन का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान न्यायालय परिसर की व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी। जस्टिस संदीप मुदगिल भिवानी जिला न्यायालय के प्रशासनिक जज के रूप में भी दायित्व निभा रहे हैं और इसी क्रम में उनका निरीक्षण कार्यक्रम प्रस्तावित है।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट संदीप तंवर ने बताया कि प्रशासनिक जज के दौरे को लेकर शुक्रवार को न्यायालय परिसर में व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने का कार्य किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला बार एसोसिएशन की ओर से प्रशासनिक जज के समक्ष अपनी मांगें और मुद्दे भी रखे जाएंगे। जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं और वादियों की सुरक्षा को लेकर कई एहतियाती कदम उठाए जाने हैं, जिनकी प्रक्रिया फिलहाल जारी है। इन विषयों को भी निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक जज के संज्ञान में लाया जाएगा।
इसके साथ ही जिला न्यायालय परिसर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा अधिवक्ताओं के कल्याण से जुड़े सुझाव और मुद्दे भी बार एसोसिएशन की ओर से रखे जा सकते हैं। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान संदीप तंवर ने बताया कि इस अवसर पर बार की ओर से प्रशासनिक जज जस्टिस संदीप मुदगिल का अभिनंदन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें