फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: वन्य जीवों के लिए गर्मी बनी आफत, कूलर का सहारा

Mon, 20 May 2024 05:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
लघु ​चिड़ियाघर में बाड़े में लगाए गए कूलर के आगे ठंडी हवा का आनंद लेता भालू डोकू। 
विज्ञापन
भिवानी। पारा 44 डिग्री तक पहुंच गया है। ऐसे में हर कोई गर्मी से त्रस्त है। भिवानी के चौधरी सुरेंद्र सिंह मेमोरियल लघु चिड़ियाघर में वन्य जीवों के लिए भी गर्मी आफत बनी है। ऐसे में चिड़ियाघर प्रशासन ने वन्य जीवों के बाड़े में गर्मी से बचाव के भी खास प्रबंध किए हैं। बब्बर शेर, भालू और पैंथर के बाड़े में कूलर की व्यवस्था कर दी है वहीं परिंदों के लिए बाड़े में अतिरिक्त छांव की व्यवस्था कराई है। हालांकि खान-पान में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं जलचर वन्य जीवों के बाड़ों में भी पानी की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

लघु चिड़ियाघर में डूकु और प्रीतो हिमालियन काला भालू का जोड़ा इनदिनों गर्मी की वजह से कूलर के आगे ही आराम फरमा रहा है। वहीं दिन में दर्शकों को भी इसके कभी-कभार ही दर्शन होते हैं, जबकि अधिकांश समय कूलर के आगे ही ठंडक पाने में जुटा रहता है। भालू दूध, फल और रोटी खा रहा है। वहीं बब्बर शेर के बाड़े में भी दो कूलरों की व्यवस्था कराई है, ताकि बब्बर शेर के छोटे बच्चे भी गर्मी से राहत पा सकें। पैंथर भी दिनभर अपने बाड़े के अंदर बने पानी के कुंड के आगे ही डटा रहता है, क्योंकि उसे रह-रहकर प्यास लगती है। जब दिन में ज्यादा गर्मी सताती है तो इसी कुंड में वह आराम कर ठंडक भी पाता है।
चिड़ियाघर में दरियाई घोड़े, घड़ियाल, मगरमच्छ के अलावा हिरन भी हैं। हिरन के बाड़े में छांव की व्यवस्था है, लेकिन वहां हिरन पेड़ों की छांव में भी धूप से बचने के लिए दिनभर देखे जा सकते हैं। हालांकि उन्हें यहां हरा चारा भी दिया जा रहा है। परिंदों के पिंजरों में भी कर्मचारी दिन में दो बार पानी की व्यवस्था करता है, क्योंकि परिंदे भी गर्मी से राहत पाने के लिए पानी पीने के साथ इन्हीं में नहाते हैं।
विज्ञापन

:
लघु चिड़ियाघर के अंदर गर्मी से बचाव के लिए सभी वन्य जीवों के बाड़ों और पिंजरों में व्यापक प्रबंध किए जा चुके हैं। पैंथर, भालू और बब्बर शेर के बाड़ों में पांच कूलरों की व्यवस्था कराई गई है। इसी तरह अन्य वन्य जीवों के लिए भी गर्मी में पानी और छांव की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

-वन्य निरीक्षक ज्योति कुमार, इंचार्ज चौ सुरेंद्र सिंह मेमोरियल लघु चिड़ियाघर भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें