भिवानी। सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी शैक्षिक और मुक्त विद्यालय एवं डीएलएड परीक्षा अक्तूबर-2026 में जिन परीक्षार्थियों के अनुचित साधन संबंधी केस (यूएमसी) दर्ज हुए थे, ऐसे परीक्षार्थियों को व्यक्तिगत सुनवाई के लिए बोर्ड मुख्यालय भिवानी पर 17 नवंबर सुबह 9 बजे बुलाया गया है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. शंकरलाल धूपड़ ने बताया कि सभी संबंधित परीक्षार्थियों, संस्थाओं को व्यक्तिगत सुनवाई की सूचना ई-मेल/एसएमएस के माध्यम से भेज दी गई है। इसके अतिरिक्त इन परीक्षार्थियों की सूची बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर भी उपलब्ध है।