फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: ढाई माह की बच्ची का वैक्सीनेशन कराने आई महिला से स्वास्थ्य कर्मी ने किया झगड़ा

Sat, 13 Apr 2024 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। खाड़ी मोहल्ला क्षेत्र में तैनात महिला एमपीएचडब्ल्यू पर एक महिला ने अपनी ढाई माह की बच्ची के वैक्सीनेशन कराने के दौरान उसके साथ दुर्व्यवहार किए जाने और उसकी बेटी का टीकाकरण कार्ड फाड़ने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत सीएमओ को भी दी है।
विज्ञापन

नया बाजार क्षेत्र निवासी स्नेहा ने बताया कि वह खाड़ी मोहल्ला क्षेत्र में एक मंदिर में अपनी बेटी का वैक्सीनेशन कराने के लिए गई थी। उस समय एक महिला बिना वर्दी और आई कार्ड के वहां बैठी थी। उस महिला स्वास्थ्य कर्मी ने बच्ची के वैक्सीनेशन की गलत एंट्री दर्ज कर दी। जिस पर एतराज जताया तो महिला कर्मी तैश में आ गई और झगड़ने लगी। जब इस दौरान वीडियो बनाने का प्रयास किया तो मोबाइल फोन भी छीन लिया और धमकी दी कि उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकते, उसकी पहुंच ऊपर तक है। इस पर महिला ने अपने पति के साथ जाकर लिखित में सिविल सर्जन को भी शिकायत दी। वहीं इस मामले की शिकायत स्वास्थ्य महानिदेशालय को भी भेजी।
स्नेहा का कहना है कि महिला कर्मी का व्यवहार और आचार बिल्कुल गलत है। कर्मचारी की गलती पर टोकना उसका अधिकार है। वहीं महिला स्वास्थ्य कर्मी पर छीना झपटी के दौरान गोद से ढाई माह की बच्ची के गिरते-गिरते बचने का भी आरोप महिला ने लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें