फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani: जिला कारागार में कैदी की अचानक बिगड़ी तबियत; अस्पताल पहुंचने से पहले मौत, NDPC एक्ट में था बंद

Tue, 09 Apr 2024 03:09 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

भिवानी जिला कारागार के बैरक नंबर चार के ब्लाक दो में बंद कैदी उमाशंकर को बुखार आया था। जिसके बाद मंगलवार सुबह अचानक ही उसकी ज्यादा तबियत बिगड़ गई तो जेल प्रशासन की गाड़ी से उसे तुरंत जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उमाशंकर दम तोड़ चुका था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवानी जिला कारागार में बंद एक कैदी की मंगलवार सुबह अचानक तबियत बिगड़ गई, जिसे तत्काल जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही कैदी ने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की मजिस्ट्रेट की निगरानी में जांच कराई गई जिसके बाद शव का सदर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। गांव पुर निवासी 45 वर्षीय उमाशंकर को 15 मई 2023 को न्यायालय ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में दो साल की कैद और तीन हजार जुर्माना की सजा सुनाई थी। 

विज्ञापन


भिवानी जिला कारागार के बैरक नंबर चार के ब्लाक दो में बंद कैदी उमाशंकर को बुखार आया था। जिसके बाद मंगलवार सुबह अचानक ही उसकी ज्यादा तबियत बिगड़ गई तो जेल प्रशासन की गाड़ी से उसे तुरंत जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उमाशंकर दम तोड़ चुका था। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित करने के बाद इसकी जानकारी सदर पुलिस को दी। न्यायाधीश नेहा यादव की निगरानी में सदर पुलिस के जांच अधिकारी राधेश्याम ने जिला नागरिक अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कराया। वहीं मृतक के भाई देवेंद्र के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें