फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: स्वास्थ्य मुख्यालय की टीम ने जांचीं सीएचसी और नागरिक अस्पताल में व्यवस्थाएं

Sat, 15 Jun 2024 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में  निरीक्षण के दौरान फाइल चैक करते अ​धिकारी। 
विज्ञापन
भिवानी। स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय की टीम ने शुक्रवार को जिले में स्वास्थ्य सेवाएं जांचने के लिए निरीक्षण किया। स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय में मलेरिया विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. राकेश सैनी ने गांव धनाना में सीएचसी और सब हेल्थ सेंटरों में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ मलेरिया की रोकथाम के प्रबंधों की जांच की।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने खामियां मिलने पर भी संबंधित स्वास्थ्य कर्मचारियों को निर्देश दिए। वहीं जिला नागरिक अस्पताल में भी स्पेशल वार्ड का निरीक्षण किया। डॉ. सैनी ने अस्पताल में डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए किए गए प्रबंधों की भी जायजा लिया वहीं रिकार्ड का अवलोकन कर इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए। डॉ सैनी ने निरीक्षण के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में डेंगू और मलेरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही गतिविधियों का निरीक्षण किया है। गर्मी के मौसम में दवाइयों का भंडारण भी जांचा है। डॉ. सैनी ने कहा कि हर साल डेंगू और मलेरिया के मामले सामने आते हैं, ऐसे में हमारा प्रयास रहेगा कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक किया जाए ताकि ऐसे मामलों में कमी लाई जा सके। इस दौरान उनके साथ सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें