फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नगर परिषद कार्यालय में 10 टेबल पर 40 कर्मचारियों ने सुनीं पहले दिन परिवार पहचान पत्र की 80 शिकायतें

Sat, 15 Jun 2024 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
नगर परिषद में लगे ​शिविर में लोगों की समस्याओं का निपटारा करते कर्मचारी।
विज्ञापन
भिवानी। नगर परिषद कार्यालय में शुक्रवार को शहरी दायरे के लोगों की परिवार पहचान पत्र की गलतियां ठीक कराने के लिए दस टेबल पर 40 कर्मचारियों ने पहले दिन करीब 80 शिकायतें दर्ज की। वहीं परिवार से अलग फैमिली आईडी बनवाने के लिए भी 35 लोग पहुंचे, लेकिन पोर्टल पर विकल्प बंद होने की वजह से निराश ही उन्हें वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

14 से 22 जून तक नगर परिषद कार्यालय में रोजाना ही परिवार पहचान पत्र की गलतियां ठीक कराने और पेंशन एवं आमदनी ज्यादा दर्शाए जाने की समस्याओं के निवारण के लिए स्पेशल कैंप लगेगा। नगर परिषद में दर्ज शिकायतों में अधिकांश मामले फैमिली आईडी में अधिक आय दर्शाये जाने और पेंशन से जुड़े थे। वहीं अलग से परिवार पहचान पत्र बनवाने के लिए भी लोग पहुंचे। इसके अलावा भी परिवार पहचान पत्र में छोटी-मोटी गलतियां दुरुस्त कराने के लिए कैंप में लोग पहुंचे। पेंशन संबंधी मामलों में कर्मचारियों ने पात्र व्यक्ति के दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड कराए वहीं अधिक आय की भी ग्रेवेसिंज लगाई गई।

परिवार पहचान पत्र से हटाई जाएं अनावश्यक शर्तें : पार्षद सुभाष तंवर
नगर पार्षद सुभाष तंवर ने कहा कि परिवार पहचान पत्र में गलतियां ठीक कराने और अलग परिवार पहचान पत्र बनवाने के लिए लोग भटक रहे हैं। लेकिन सरकार ने पोर्टल पर अनेक ऐसी अनावश्यक शर्तें लगाई हैं, जिनको पूरा कर पाना लोगों के लिए संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि एक परिवार में चार भाई एक ही मकान में रह रहे हैं, वे सभी अलग-अलग फैमिली आईडी चाहते हैं, लेकिन एक बिजली मीटर की वजह से उनकी अलग फैमिली आईडी नहीं बन पा रही है। वहीं पोर्टल पर विकल्प भी बंद पड़ा है। इसी तरह अनेक मामलों में लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

पहले दिन नगर परिषद कार्यालय में लगाए गए कैंप में करीब 80 लोगों की शिकायतें पोर्टल पर दर्ज कराई गई हैं, इसमें से अधिकांश मामले तो मौके पर ही निपट गए हैं। अलग से परिवार पहचान पत्र बनाए जाने का विकल्प बंद पड़ा है, जैसे ही पोर्टल पर ये विकल्प खुलेगा इससे जुड़ी शिकायतों का भी निवारण कराएंगे। कैंप 22 जून तक लगाया जाएगा। कोई भी व्यक्ति अपनी परिवार पहचान पत्र से जुड़ी समस्या का यहां समाधान पा सकता है।
विज्ञापन

-हेमंत सैनी, जोनल मैनेजर, शहरी निकाय परिवार पहचान पत्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें